OnePlus Ace 6T : OnePlus अपने अगले दमदार स्मार्टफोन OnePlus Ace 6T की लॉन्चिंग की तैयारियों में जुट गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फोन OnePlus 15 का एक नॉन-फ्लैगशिप वर्ज़न हो सकता है, जिसमें मिलेगा जबरदस्त 8,000mAh battery और नया Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर। कंपनी ने लॉन्च से पहले इस फोन की डिजाइन झलक भी शेयर कर दी है।
OnePlus Ace 6T की पहली झलक
OnePlus ने Weibo पर OnePlus Ace 6T का फर्स्ट लुक साझा किया है। फोन तीन आकर्षक कलर्स—Black, Green और Violet—में आएगा। इसमें बड़ा फ्लैट डिस्प्ले और अल्ट्रा-नैरो बेज़ल्स दिए जाएंगे।
फोन में glass-fibre rear panel होगा, जो हाथ में सिल्क जैसा प्रीमियम फील देगा।
Customizable Plus Key – फोन का नया गेमचेंजर
इस फोन की सबसे बड़ी खासियतों में से एक इसका customizable Plus Key है। यह बटन एक फ्लैगशिप-स्टाइल शॉर्टकट की तरह काम करेगा, जिससे आप तुरंत सेट कर सकेंगे:
- Silent
- Flashlight
- Camera
- Translate
- Recording
- Screenshot
यही नहीं, इसी बटन से आप कंपनी की Plus Mind AI फीचर को भी एक्टिव कर पाएंगे।
8,000mAh Battery – OnePlus का सबसे पावरफुल फोन
ब्रांड ने कन्फर्म किया है कि OnePlus Ace 6T में मिलेगी massive 8,000mAh battery। यह अब तक का सबसे बड़ा OnePlus स्मार्टफोन हो सकता है।
- लंबे समय तक चलने वाली बैटरी
- हेवी यूजर्स के लिए बेहतरीन चॉइस
Snapdragon 8 Gen 5 Processor – परफॉर्मेंस लाजवाब
OnePlus Ace 6T में मिलने वाला Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर चीन में इस हफ्ते लॉन्च हो रहा है।
- परफॉर्मेंस Snapdragon 8 Elite जैसी हो सकती है
- गेमिंग और मल्टीटास्किंग में जबरदस्त स्पीड
ग्लोबल मार्केट्स, जिसमें भारत भी शामिल है, में यह फोन OnePlus 15R नाम से लॉन्च किया जा सकता है।









