---Advertisement---

EDLI scheme : सैलरीड लोगों के लिए खुश खबरी, कंपनी दे रही फ्री में 7 लाख का इंश्योरेंस

---Advertisement---

EDLI scheme : अगर आपके पास भी PF अकाउंट है तो ये खबर आपके लिए सोने पे सुहागा साबित हो सकती है। जी हाँ, EPFO यानी Employees’ Provident Fund Organisation ने अपने लाखों सदस्यों को एक ऐसा तोहफा दिया है जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।

EPFO अपने PF खाताधारकों को बिना एक पैसा अतिरिक्त खर्च करवाए 7 लाख रुपये तक का जीवन बीमा कवर दे रहा है। और सबसे बड़ी बात – ये प्रीमियम आपकी सैलरी से नहीं कटता, पूरा खर्च कंपनी उठाती है।

EDLI स्कीम: EPF के साथ आता है फ्री लाइफ इंश्योरेंस

हर EPF मेंबर को ऑटोमैटिकली EDLI (Employees’ Deposit Linked Insurance) स्कीम का फायदा मिलता है। ये EPFO की तरफ से दी जाने वाली तीसरी सबसे बड़ी सुविधा है – पहले नंबर पर EPF और दूसरे पर EPS। खास बात ये है कि कर्मचारी को इसका प्रीमियम खुद नहीं भरना पड़ता। पूरी जिम्मेदारी कंपनी की होती है।

कंपनी हर महीने कर्मचारी के बेसिक सैलरी + DA का 0.5% सीधे EDLI स्कीम में जमा करती है। मतलब आपकी सैलरी से एक भी रुपया नहीं कटता। यही वजह है कि ये स्कीम नौकरीपेशा लोगों के लिए गजब का फायदा बन गई है।

कब मिलता है 7 लाख तक का क्लेम?

EDLI कवर तभी एक्टिव होता है जब कर्मचारी की नौकरी के दौरान मौत हो जाती है – चाहे वो ऑफिस में हो, घर पर हो या छुट्टी पर। हादसा हुआ या बीमारी से मौत हुई, कोई फर्क नहीं पड़ता। ऐसे में कर्मचारी के नॉमिनी या परिवार को तुरंत आर्थिक मदद मिलती है।

कितनी रकम मिलती है?

EDLI के तहत न्यूनतम 2.5 लाख रुपये और अधिकतम 7 लाख रुपये तक का फायदा मिलता है। ये राशि दो चीजों पर निर्भर करती है:

  • पिछले 12 महीने की औसत सैलरी
  • PF अकाउंट में जमा कुल बैलेंस
  • जितनी ज्यादा सैलरी और जितना ज्यादा PF बैलेंस, उतना बड़ा क्लेम

कौन-कौन ले सकता है इस स्कीम का फायदा?

सभी PF खाताधारक – चाहे परमानेंट कर्मचारी हों या कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे हों – जैसे ही आपका PF अकाउंट एक्टिव होता है, आप EDLI स्कीम के मेंबर बन जाते हैं। देश की लगभग हर इंडस्ट्री में काम करने वाले लाखों परिवारों को ये सुरक्षा कवच मिल रहा है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment