---Advertisement---

OnePlus Ace 6T लॉन्च डेट कन्फर्म, होगा अब तक का सबसे पावरफुल वनप्लस फोन

---Advertisement---

OnePlus Ace 6T : वनप्लस वाले तो इस बार कुछ ज्यादा ही तगड़ा धमाका करने वाले हैं! OnePlus Ace 6T इस महीने के आखिर में चीन में लॉन्च होने जा रहा है और फोन का इंतजार कर रहे फैंस की धड़कनें पहले से ही तेज हो गई हैं।

इसी बीच वनप्लस चीन के प्रेसिडेंट Li Jie Louis ने फोन की परफॉर्मेंस, चार्जिंग और डिस्प्ले को लेकर ऐसी जानकारी दी है कि हर कोई बस यही सोच रहा है – “ये फोन तो गेम चेंजर है भाई।”

पहले ही फोन कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है, जिसमें इसके शानदार कलर ऑप्शन और डिजाइन भी दिखाए गए थे। टीजर से पता चला है कि OnePlus Ace 6T में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप और ग्लास फाइबर बैक पैनल होगा। अब प्रेसिडेंट साहब ने जो नई डिटेल्स दी हैं, वो सुनकर तो मजा आ गया।

OnePlus Ace 6T में आएंगे ये धांसू फीचर्स

वनप्लस चीन के प्रेसिडेंट ने वीबो पर लिखा – OnePlus Ace 6T दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जिसमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया जाएगा। बैटरी भी कमाल की है – पूरी 8000mAh की और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ। गर्मी से बचाने के लिए नया Glacier Cooling System लगाया जा रहा है, जिसका हीट डिसिपेशन एरिया बहुत बड़ा होगा।

डिस्प्ले भी जबरदस्त है – 165Hz रिफ्रेश रेट वाला पैनल! साथ ही IP66 + IP68 + IP69 + IP69K डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग मिलेगी। सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा रहा है। प्रेसिडेंट ने बताया कि OnePlus Ace 6T में स्टैंडर्ड बाइपास पावर सप्लाई और OnePlus 15 जैसा ही हाई-क्वालिटी जायरोस्कोप होगा।

गेमिंग लवर्स के लिए तो ये फोन स्वर्ग है! कंपनी Wind Chaser Gaming Kernel दे रही है, जिससे 165fps तक गेमिंग संभव होगी। Honor of Kings जैसे गेम में तो 144fps मिलेगा। इसके अलावा e-sports triple core प्रोसेसर भी होगा।

फोन में micro-arc मेटल फ्रेम लगा है, जिससे वजन का बैलेंस 50:50 रहेगा।
कलर ऑप्शन भी कमाल के हैं – ब्लैक, ग्रीन और वॉयलेट। कुल मिलाकर OnePlus Ace 6T ऐसा फोन बनने जा रहा है जिसे देखकर बाकी कंपनियां भी सोच में पड़ जाएंगी।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment