Realme P4x 5G : चीनी स्मार्टफोन कंपनी रियलमी एक बार फिर बजट सेगमेंट में धमाका करने वाली है। जी हाँ, Realme P4x 5G नाम का नया धांसू फोन भारत में एंट्री लेने को पूरी तरह तैयार है। कंपनी ने ऑफिशियल तारीख भी घोषित कर दी है – 4 दिसंबर 2025 को दोपहर 12 बजे यह फोन लॉन्च हो जाएगा।
सबसे अच्छी बात यह है कि Realme P4x 5G की माइक्रोसाइट फ्लिपकार्ट पर पहले से लाइव है, यानी लॉन्च होते ही आप इसे सीधे Flipkart से खरीद सकेंगे।
अब तो माइक्रोसाइट पर फोन के कलर ऑप्शन और डिजाइन भी दिखने लगे हैं। खबर यह है कि Realme P4x 5G तीन शानदार कलर्स में आएगा – व्हाइट, ग्रीन और पिंक। देखते ही दिल खुश हो जाएगा।
तीन कलर्स, जबरदस्त लुक – Realme P4x 5G का डिजाइन लीक
फ्लिपकार्ट की माइक्रोसाइट पर साफ-साफ दिख रहा है कि Realme P4x 5G भारत में व्हाइट, ग्रीन और पिंक कलर वेरिएंट में बिकेगा। फोन का बैक पैनल काफी प्रीमियम लग रहा है। कंपनी ने एक दिन पहले ही कन्फर्म किया था कि Realme P4x 5G का लॉन्च इवेंट 4 दिसंबर को दोपहर 12 बजे होगा।
कैमरा, बैटरी, परफॉर्मेंस – सब कुछ टॉप क्लास
रियलमी ने माइक्रोसाइट पर Realme P4x 5G के कई बड़े फीचर्स भी रिवील कर दिए हैं। फोन में 50 मेगापिक्सल AI कैमरा दिया जाएगा जो 4K वीडियो तक रिकॉर्ड कर सकेगा। साथ ही MIL-STD-810H सर्टिफाइड बिल्ड क्वालिटी मिलेगी, यानी फोन काफी मजबूत होगा।
रैम और स्टोरेज की बात करें तो Realme P4x 5G में 8GB फिजिकल रैम + 10GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट होगा, मतलब कुल 18GB रैम! स्टोरेज 256GB UFS 3.1 होगी। सबसे बड़ी यूएसपी है इसकी 7000mAh की दैत्याकार बैटरी जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। कंपनी का दावा है कि Realme P4x 5G एक चार्ज में 9 घंटे तक हैवी गेमिंग और 20.6 घंटे तक YouTube प्लेबैक देगा।
परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G प्रोसेसर लगा है जो 4nm टेक्नोलॉजी पर बना है और 2.6GHz तक की पीक क्लॉक स्पीड देता है। AnTuTu पर Realme P4x 5G ने 7.8 लाख से ज्यादा स्कोर किया है – यह अपने सेगमेंट में सबसे पावरफुल फोन होने का दम भर रहा है।
डिस्प्ले की बात करें तो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलेगी। गेमिंग के दौरान गर्म न हो, इसके लिए 5300 sq mm VC FrostCare कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो CPU टेम्परेचर को 20 डिग्री तक कम कर सकता है।









