---Advertisement---

लीक हो गई Oppo A6X 5G की कीमत, 12,499 में 6500mAh बैटरी वाला 5G फोन

---Advertisement---

Oppo A6X 5G : भारत में सस्ता और दमदार 5G फोन ढूंढ रहे हो तो खुश हो जाओ। Oppo बहुत जल्द अपनी A-सीरीज में नया धमाका करने वाला है। नाम है Oppo A6X 5G। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फोन बजट यूजर्स के लिए बिल्कुल परफेक्ट होने वाला है। बड़ा स्क्रीन, तेज रिफ्रेश रेट, लंबी बैटरी और 5G स्पीड सब कुछ देगा, वो भी बेहद कम कीमत में।

Oppo A6X 5G के लीक हुए स्पेसिफिकेशन, देखकर रह जाओगे हैरान

Oppo A6X 5G में 6.75 इंच की बड़ी HD+ LCD डिस्प्ले दी जाएगी जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। मतलब स्क्रॉलिंग और गेमिंग में एकदम स्मथ लगेगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट होगा जो 5G को पूरी तरह सपोर्ट करता है। रोजमर्रा के काम, मल्टीटास्किंग और हल्की-फुल्की गेमिंग के लिए ये चिपसेट एकदम सही है।

कैमरे की बात करें तो पीछे ड्यूल कैमरा सेटअप मिलेगा – 13MP मेन सेंसर + VGA सेकेंडरी लेंस। सामने 5MP सेल्फी कैमरा। नॉर्मल फोटो, सोशल मीडिया स्टोरीज और वीडियो कॉल के लिए ये काफी है।

6500mAh बैटरी + 45W फास्ट चार्जिंग, बजट सेगमेंट में कोई टक्कर नहीं 

Oppo A6X 5G की सबसे बड़ी यूएसपी है इसकी 6500mAh की विशाल बैटरी। दो दिन तक आराम से चल जाएगी। साथ में 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग भी मिल रही है – मतलब 30-40 मिनट में फोन फुल चार्ज! फोन में IP64 डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंट रेटिंग भी होगी, यानी हल्की बारिश या पानी के छींटे से नहीं डरेगा। वजन सिर्फ 212 ग्राम और मोटाई 8.58 mm – हाथ में पकड़ने में एकदम कंफर्टेबल।

Oppo A6X 5G की भारत में संभावित कीमत (लीक)

टिपस्टर अभिषेक यादव ने Oppo A6X 5G के भारतीय वेरिएंट की कीमत लीक कर दी है और ये सचमुच बजट किलर लग रही है:

  • 4GB RAM + 64GB स्टोरेज → सिर्फ ₹12,499
  • 4GB RAM + 128GB स्टोरेज → ₹13,499
  • 6GB RAM + 128GB स्टोरेज → ₹14,999 (सबसे वैल्यू फॉर मनी)

मतलब 15 हजार से कम में आपको 120Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी, 45W चार्जिंग और 5G सपोर्ट मिल रहा है। ऐसा ऑफर कहीं और मिलना मुश्किल है।

फोन ColorOS 15 पर चलेगा जो Android 15 बेस्ड है। लॉन्च जल्द ही होने की उम्मीद है। अगर आप नया बजट 5G फोन लेने का प्लान है तो Oppo A6X 5G को जरूर वेट करना चाहिए।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment