Bank Holiday November 2025 : अगर आप सोच रहे हैं कि कल 29 नवंबर 2025 को पाँचवाँ शनिवार है, तो बैंक बंद होंगे तो रुक जाइए। ज्यादातर लोग यही गलती करते हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के नियम के मुताबिक हर महीने सिर्फ दूसरा और चौथा शनिवार ही बैंक हॉलिडे होता है।
पहला, तीसरा और पाँचवाँ शनिवार को बैंक पूरी तरह खुले रहते हैं। यानी कल 29 नवंबर को पूरे देश में सभी बैंक ब्रांच नॉर्मल टाइमिंग पर खुली रहेंगी। आज ही अपना काम निपटा लो, वरना कल लाइन में खड़े रह जाओगे!
29 नवंबर को बैंक क्यों खुले रहेंगे?
लोग अक्सर कन्फ्यूज हो जाते हैं कि शनिवार को बैंक बंद रहते हैं या नहीं। लेकिन साफ-साफ नियम है – सिर्फ महीने का दूसरा और चौथा शनिवार ही छुट्टी होती है। नवंबर में पाँच शनिवार पड़ रहे हैं, इसलिए 29 नवंबर (पाँचवाँ शनिवार) को बैंक पूरी तरह काम करेंगे। हाँ, 30 नवंबर को रविवार है, वो तो वैसे भी बंद रहेगा।
नवंबर 2025 में बाकी की छुट्टियाँ
30 नवंबर – रविवार (पूरे देश में बैंक बंद)
दिसंबर 2025 में बैंक कब-कब बंद रहेंगे? पूरी लिस्ट देख लो
1 दिसंबर – अरुणाचल प्रदेश में Indigenous Faith Day की छुट्टी
3 दिसंबर – गोवा में सेंट फ्रांसिस जेवियर की वजह से बंद
7 दिसंबर – रविवार (देशभर में बंद)
12 दिसंबर – मेघालय में Pa Togan Nengminja Sangma Day
13 दिसंबर – महीने का दूसरा शनिवार (देशभर में बैंक बंद)
14 दिसंबर – रविवार (देशभर में बंद)
18 दिसंबर – छत्तीसगढ़ में गुरु घासीदास जयंती, मेघालय में U Soso Tham की पुण्यतिथि
19 दिसंबर – गोवा लिबरेशन डे (गोवा में बंद)
21 दिसंबर – रविवार (देशभर में बंद)
24 दिसंबर – क्रिसमस ईव (मेघालय और मिजोरम में बंद)
25 दिसंबर – क्रिसमस (दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, लखनऊ, पटना, जयपुर सहित ज्यादातर राज्यों में बंद)
26 दिसंबर – क्रिसमस सेलिब्रेशन + हरियाणा में शहीद ऊधम सिंह जयंती
27 दिसंबर – गुरु गोबिंद सिंह जयंती + महीने का चौथा शनिवार (हरियाणा, पंजाब, हिमाचल + पूरे देश में बंद)
28 दिसंबर – रविवार (देशभर में बंद)
30 दिसंबर – मेघालय में U Kiang Nangbah Day, सिक्किम में Tamu Losar
31 दिसंबर – न्यू ईयर ईव (मिजोरम और मणिपुर में बंद)
तो अब कन्फ्यूजन खत्म! 29 नवंबर को बैंक खुला है – अपना पासबुक, चेकबुक लेकर निकल पड़ो।









