नई दिल्ली, 28 नवंबर 2025 : सरकार ने 2026 के लिए आधिकारिक छुट्टियों की पूरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें कुल 14 जरूरी गजेटेड हॉलिडेज (Gazetted Holidays) और 12 वैकल्पिक रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडेज (Restricted Holidays) शामिल हैं। ये लिस्ट सरकारी कर्मचारियों के लिए गोल्डन है, क्योंकि इससे पूरा साल का शेड्यूल सेट हो जाता है।
दिल्ली/नई दिल्ली के बाहर के ऑफिसों में थोड़े अलग नियम हैं, जहां कर्मचारी अपनी पसंद के दिनों को चुन सकते हैं। इस खबर से कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है, न्यू ईयर प्लानिंग का बेस्ट टाइम है। चलिए, इस गजेटेड हॉलिडेज (Gazetted Holidays) और रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडेज (Restricted Holidays) वाली लिस्ट पर नजर डालते हैं।
2026 में कौन-कौन से दिन होंगे नेशनल हॉलिडेज?
कैलेंडर के मुताबिक, पूरे देश के सेंट्रल गवर्नमेंट ऑफिसों में 2026 में 14 अनिवार्य गजेटेड हॉलिडेज (Gazetted Holidays) मिलेंगी। इनमें बड़े त्योहार जैसे रिपब्लिक डे, इंडिपेंडेंस डे, गांधी जयंती, दशहरा, दीवाली, क्रिसमस, ईद, गुरु पर्व और मुहर्रम शामिल हैं। ये छुट्टियां हर राज्य में एक समान लागू होंगी और सभी सेंट्रल ऑफिसों में बंदी रहेगी।
दिल्ली के बाहर काम करने वालों के लिए अलग नियम
दिल्ली/नई दिल्ली के बाहर स्थित सेंट्रल गवर्नमेंट के एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसों में नियम थोड़े लचीले हैं। यहां के कर्मचारियों को 14 गजेटेड हॉलिडेज (Gazetted Holidays) के अलावा 12 रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडेज (Restricted Holidays) में से तीन अपनी पसंद के चुनने होंगे। ये चॉइस राज्य की कैपिटल में सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉयी वेलफेयर कोऑर्डिनेशन कमिटी की सलाह पर होगी। साथ ही, दो और दिन रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडेज (Restricted Holidays) की लिस्ट से चुन सकते हैं।
2026 के गजेटेड हॉलिडेज: जरूरी तारीखें
- ईद-उल-फित्र – 21 मार्च
- राम नवमी – 26 मार्च
- महावीर जयंती – 31 मार्च
- गुड फ्राइडे – 3 अप्रैल
- बुद्ध पूर्णिमा – 1 मई
- ईद-उल-जुहा (बकरीद) – 27 मई
- मुहर्रम – 26 जून
- इंडिपेंडेंस डे – 15 अगस्त
- ईद-ए-मिलाद – 26 अगस्त
- जन्माष्टमी – 4 सितंबर
- महात्मा गांधी का जन्मदिन – 2 अक्टूबर
- दशहरा (विजयादशमी) – 20 अक्टूबर
- दीवाली (दीपावली) – 8 नवंबर
- गुरु नानक जयंती – 24 नवंबर
- क्रिसमस डे – 25 दिसंबर
2026 की रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडेज लिस्ट
- न्यू ईयर डे – 1 जनवरी
- हजरत अली का जन्मदिन – 3 जनवरी
- मकर संक्रांति – 14 जनवरी
- माघ बिहू/पोंगल – 14 जनवरी
- श्री पंचमी/बसंत पंचमी – 23 जनवरी
- गुरु रविदास का जन्मदिन – 1 फरवरी
- दयानंद सरस्वती का जन्मदिन – 12 फरवरी
- महाशिवरात्रि – 15 फरवरी
- शिव जयंती – 19 फरवरी
- होलीका दहन – 3 मार्च
- दोलयात्रा – 3 मार्च
- चैत्र शुक्ला दिवस/गुड़ी पड़वा/उगादी/चेटी चंद – 19 मार्च
- जुमात-उल-विदा – 20 मार्च
- ईस्टर संडे – 5 अप्रैल
- वैशाखी/विशु/मेष संक्रांति (तमिल न्यू ईयर डे) – 14 अप्रैल
- वैशाखी (बंगाल)/बहाग बिहू (असम) – 15 अप्रैल
- गुरु रवींद्रनाथ टैगोर का जन्मदिन – 9 मई
- रथ यात्रा – 16 जुलाई
- पारसी न्यू ईयर डे/नवरोज – 15 अगस्त
- ओणम या तिरु ओणम डे – 26 अगस्त
- रक्षा बंधन – 28 अगस्त
- गणेश चतुर्थी/विनायक चतुर्थी – 14 सितंबर
- दशहरा (सप्तमी) – 18 अक्टूबर
- दशहरा (महा अष्टमी) – 19 अक्टूबर
- दशहरा (महानवमी) – 20 अक्टूबर
- महर्षि वाल्मीकि जयंती – 26 अक्टूबर
- करवा चौथ – 29 अक्टूबर
- नरक चतुर्दशी – 8 नवंबर
- गोवर्धन पूजा – 9 नवंबर
- भाई दूज – 11 नवंबर
- प्रतिहार षष्ठी या सूर्य षष्ठी (छठ पूजा) – 15 नवंबर
- गुरु तेग बहादुर जी की शहादत दिवस – 24 नवंबर
- हजरत अली का जन्मदिन – 23 दिसंबर
- क्रिसमस ईव – 24 दिसंबर
कर्मचारी अपनी पसंद के त्योहार चुन सकेंगे
सरकार ने 12 वैकल्पिक त्योहारों की लिस्ट भी जारी की है, जिसमें होली, जन्माष्टमी, राम नवमी, महाशिवरात्रि, मकर संक्रांति, ओणम, पोंगल, गणेश चतुर्थी जैसे कई शामिल हैं। इसमें चतुर्थी, रथ यात्रा, बसंत पंचमी और अलग-अलग राज्यों के न्यू ईयर भी हैं। दिल्ली/नई दिल्ली के ऑफिसों के लिए सेंट्रल गवर्नमेंट तीन छुट्टियां चुनता है, जबकि दूसरे राज्यों में लोकल कोऑर्डिनेशन कमिटी ये जिम्मेदारी निभाती है।
2026 में दीवाली की छुट्टी में होगा बदलाव?
2026 में दीवाली 8 नवंबर को रविवार को पड़ रही है। सवाल ये है कि छुट्टी शिफ्ट होगी या नहीं? गवर्नमेंट नियमों के अनुसार, अगर राज्य में नरक चतुर्दशी पर दीवाली मनाई जाती है, यानी एक दिन पहले, तो राज्य सरकार अगर वो छुट्टी घोषित करे, तो उस राज्य के सेंट्रल गवर्नमेंट ऑफिस भी उसी दिन बंद रह सकते हैं। मतलब, दीवाली की तारीख राज्य के हिसाब से बदल सकती है।
ये कैलेंडर कर्मचारियों के लिए क्यों है स्पेशल?
2026 का ये हॉलिडे कैलेंडर काफी बैलेंस्ड है, जिसमें अलग-अलग धर्मों और कम्युनिटीज के बड़े त्योहार कवर हैं। गवर्नमेंट एम्प्लॉयी आसानी से अपना पूरा साल प्लान कर पाएंगे, खासकर वो जो दिल्ली के बाहर पोस्टेड हैं, उन्हें अपनी सुविधा के मुताबिक गजेटेड हॉलिडेज (Gazetted Holidays) और रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडेज (Restricted Holidays) चुनने का ऑप्शन मिलेगा। तो, अभी से नोटबुक में डाल लो ये डेट्स।









