Makhana Raita Recipe : अगर आप सुबह के नाश्ते में पराठे खाना पसंद करते हैं तो उसके साथ दही का कॉम्बिनेशन जरूर लेते होंगे।
लेकिन रोज-रोज वही सादा दही, बूंदी रायता या खीरा रायता खाकर बोरियत हो जाए तो इस बार ट्राई कीजिए मखाने का स्पेशल रायता।
यह रेसिपी न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है बल्कि हेल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद है। मखाना कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर होता है, जो पाचन को दुरुस्त रखने के साथ शरीर को एनर्जी भी देता है।
यही वजह है कि ये रायता पराठे, पूरी या फिर सिंपल लंच-डिनर के साथ भी शानदार लगता है।
मखाना रायता बनाने के लिए सामग्री
- 1 कप दही
- 2 कप मखाने
- 1 छोटा चम्मच रायता मसाला
- ½ छोटा चम्मच चाट मसाला
- ¼ छोटा चम्मच गरम मसाला
- लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार
- 1 छोटा चम्मच देसी घी
- 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
- नमक स्वादानुसार
मखाना रायता बनाने की आसान विधि
सबसे पहले कड़ाही में घी डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें। अब उसमें मखाने डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें।
गैस बंद कर दें और मखानों को ठंडा होने के बाद दरदरा पीस लें। अब एक बर्तन में दही लेकर अच्छी तरह फेंट लें।
इसमें रायता मसाला, चाट मसाला, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिक्स करें।
अब इसमें पिसे हुए मखाने डाल दें और जरुरत हो तो थोड़ा पानी मिलाकर रायते की कंसिस्टेंसी एडजस्ट कर लें।
गार्निश के लिए ऊपर से हरा धनिया डालें और ठंडा-ठंडा परोसें।
अगर आप चाहें तो इसमें भुना जीरा पाउडर भी डाल सकते हैं। चाहें तो खीरे के बारीक टुकड़े डालकर मखाना-कुकुंबर रायता भी बना सकते हैं।







