---Advertisement---

2026 की सबसे पावरफुल ऑफ-रोड मॉन्स्टर SUV, जो बदलेगी डकार रैली का गेम

---Advertisement---

नई दिल्ली, 29 नवंबर 2025 : Land Rover ने अपनी नई रैली-रेडी Defender Dakar D7X-R को पेश करके SUV दुनिया में हलचल मचा दी है। पहली बार यह मॉडल डकार रैली के ‘स्टॉक’ कैटेगरी में उतरेगा और करीब 5,000 किमी की जानलेवा दो हफ्तों की रेस में हिस्सा लेगा।

कंपनी का दावा है कि यह SUV उनके पावर, टेक्नोलॉजी और रफ-टेर्रेन क्षमता का सबसे दमदार प्रदर्शन करेगी।

मजबूत Octa प्लेटफॉर्म पर तैयार

Defender D7X-R उसी सुपर-स्टॉन्ग D7X आर्किटेक्चर पर बनी है, जिस पर Defender Octa तैयार होता है। फर्क सिर्फ इतना है कि इस मॉडल में सबकुछ रैली की जरूरतों के मुताबिक और भी ज्यादा एक्सट्रीम कर दिया गया है।

SUV में दिए गए हैं

  • 35-इंच के भारी-भरकम टायर्स
  • 60mm तक चौड़ा ट्रैक
  • पहले से काफी ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस

जहां Defender Octa में 20-इंच व्हील्स मिलते हैं, वहीं D7X-R के बड़े और मजबूत टायर्स इसे रेगिस्तान की तिरछी, खुरदरी सतहों पर भी स्थिर रखते हैं।

साथ ही भारी-ड्यूटी स्किड प्लेट्स, बढ़ी हुई अंडरबॉडी प्रोटेक्शन और Bilstein के साथ मिलकर बनाए गए स्पेशल शॉक एब्ज़ॉर्बर्स इसे असली रैली मॉन्स्टर बनाते हैं।

इंजन: वही शक्तिशाली V8, लेकिन रैली नियमों के तहत ट्यून

Defender D7X-R में दिया गया है वही दमदार 4.4-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन, जो सस्टेनेबल फ्यूल पर चलेगा। Octa में यही इंजन 635 hp और 800 Nm का टॉर्क देता है, लेकिन FIA स्टॉक कैटेगरी नियमों के चलते D7X-R में एयर-इंटेक रिस्ट्रिक्टर लगाया गया है, जिससे आउटपुट थोड़ा कम हो जाता है।

गियरबॉक्स वही भरोसेमंद 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक है, लेकिन इसका फाइनल ड्राइव रेशियो खास तौर पर रैली के लिए ट्यून किया गया है, ताकि ड्यून्स और खड़ी चढ़ाइयों पर अधिक लो-स्पीड टॉर्क मिल सके।

एक्सटीरियर डिजाइन: खूबसूरत भी, खतरनाक भी

Defender D7X-R दिखने में उतनी ही खास है जितनी इसकी क्षमता।

SUV में मिलता है

  • दो-टोन डिजाइन
  • नीचे रेगिस्तान जैसे शेड्स, ऊपर चमकीला एक्वा कलर (जो “rare desert waters” से इंस्पायर्ड है)
  • छोटे बंपर, जिससे तेज चढ़ाई-उतराई पर बेहतर एप्रोच और डिपार्चर एंगल
  • रूफ-इंटीग्रेटेड LED लाइट्स
  • रीवर्क्ड एयर इनटेक्स
  • मस्कुलर व्हील आर्चेज

इन सबके साथ SUV का एटीट्यूड बिल्कुल रैली-रेडी लगता है।

इंटीरियर: पूरी तरह रैली स्पेक

अंदर का केबिन पूरी तरह रेसिंग जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है:

  • फुल रोल-केज
  • कस्टम रेसिंग सीट्स, 6-पॉइंट हार्नेस के साथ
  • फिक्स्ड विंडो और छोटे पोर्थोल्स
  • कार्बन-फाइबर + स्वेड ट्रिम
  • हाइड्रोलिक जैक
  • तीन स्पेयर व्हील
  • ऑनबोर्ड टूल किट
  • 8 लीटर पानी की स्टोरेज

यह साफ बताता है कि यह SUV सिर्फ चलने के लिए नहीं, बल्कि दुनिया की सबसे कठिन रैली जीतने के लिए तैयार की गई है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment