नई दिल्ली, 29 नवंबर 2025 : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने लाखों सदस्यों को दिवाली के बाद एक और तोहफा दे दिया है। केंद्र सरकार ने 1 नवंबर 2025 से “कर्मचारी नामांकन योजना 2025” शुरू कर दी है।
इस स्कीम में इतनी बड़ी राहत दी गई है कि पुराने PF चूक करने वाली कंपनियों के भी होश उड़ गए हैं। सबसे बड़ी बात – अब नियोक्ता को कर्मचारी का हिस्सा जमा करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी और सिर्फ 100 रुपये का मामूली जुर्माना देकर सब साफ।
ये योजना है क्या और कैसे काम करेगी?
EPFO ने साफ कहा है कि कंपनियों को अब अपने कर्मचारियों को स्वेच्छा से इस स्कीम में शामिल करने के लिए प्रोत्साहित करना होगा। जो कर्मचारी नियम के अनुसार जुड़ेंगे, वही इस योजना का फायदा उठा सकेंगे। सबसे खास बात ये है कि पहले की तरह बड़े-बड़े जुर्माने और ब्याज की मार नहीं पड़ेगी। सिर्फ 100 रुपये देकर कंपनी पुरानी गलतियाँ सुधार सकती है। साथ ही कंपनी को अपना हिस्सा (एम्प्लॉयर शेयर) भी कुछ दिन का जमा करना होगा – बस इतना ही।
कौन-कौन उठा सकता है इस स्कीम का फायदा?
- 1 जुलाई 2017 से 31 अक्टूबर 2025 के बीच नौकरी जॉइन करने वाले सभी कर्मचारी इस स्कीम में शामिल हो सकते हैं।
- जो कर्मचारी आज भी जिंदा हैं और नौकरी कर रहे हैं, वो भी पात्र हैं।
- सबसे बड़ी राहत – अगर कंपनी पर धारा 7A, 26B या EPS एक्ट के तहत कोई जांच चल रही है, तब भी ये स्कीम लागू होगी। जांच का कोई असर नहीं पड़ेगा।
- मतलब साफ है – पुरानी गलतियाँ माफ, नया मौका मिल गया।
EPFO लगातार दे रहा नए-नए तोहफे
EPFO ने पिछले कुछ समय में कई शानदार सुविधाएं शुरू की हैं – पेंशन के लिए आधार फेस ऑथेंटिकेशन, नया इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट सिस्टम और अब ये नामांकन स्कीम। 7 करोड़ से ज्यादा सदस्यों को फायदा पहुंचाने का लक्ष्य है। अब तो 2025-26 के लिए PF ब्याज की घोषणा भी जल्द होने वाली है। खबर है कि करीब 7.25 करोड़ कर्मचारियों के खाते में ब्याज आने वाला है।
तो देर किसकी है? अगर आपका भी PF अटका हुआ है या कंपनी ने पुराना हिस्सा नहीं डाला है तो अभी अपने HR से बात करें। सिर्फ 100 रुपये में आपका PF रिकॉर्ड चकाचक हो सकता है।









