नई दिल्ली, 29 नवंबर 2025 : साल का आखिरी महीना आते ही Amazon और Flipkart ने ब्लैक फ्राइडे सेल शुरू कर दी है और इस बार OnePlus ने अपने सबसे पावरफुल फोन्स पर ऐसा डिस्काउंट दे डाला कि लोग खरीदने के लिए टूट पड़े हैं।
अगर आप भी कई महीनों से OnePlus का नया फोन लेने का प्लान बना रहे थे, तो ये आपके लिए सुनहरा मौका है। बैंक ऑफर्स के साथ कई फोन्स पर 10 हजार रुपए तक की भारी बचत हो रही है। चलिए एक-एक करके देखते हैं कौन से फोन सस्ते हो गए हैं।
OnePlus 13
वनप्लस का सबसे महंगा और ताकतवर फोन OnePlus 13 इस सेल में जबरदस्त डिस्काउंट के साथ आ रहा है। फ्लिपकार्ट पर ये फोन अभी 63,989 रुपए में लिस्टेड है और ऊपर से 3,000 रुपए तक का बैंक डिस्काउंट अलग से मिल रहा है। मतलब कुल मिलाकर 9-10 हजार रुपए तक की सीधी बचत! साथ में 9 महीने तक का नो-कॉस्ट EMI भी है।
इस फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर है जो गेमिंग और हैवी काम के लिए बेस्ट है। कैमरा डिपार्टमेंट में 50MP सोनी सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 64MP टेलीफोटो लेंस लगा है। सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कुल मिलाकर प्रीमियम फोन सस्ते में।
OnePlus 13R
बजट थोड़ा कम है लेकिन तगड़ा फोन चाहिए? तो OnePlus 13R आपके लिए परफेक्ट है। फ्लिपकार्ट पर ये फोन सिर्फ 37,990 रुपए में मिल रहा है, जबकि इसका ओरिजिनल प्राइस 52,999 रुपए था। यानी 15 हजार से ज्यादा की बचत एक झटके में।
इसमें MediaTek Dimensity 8300 Ultra चिपसेट है, 50MP सोनी IMX890 मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 6000mAh की दमदार बैटरी है। दिन भर हैवी यूज करने वालों के लिए बेस्ट चॉइस।
OnePlus 13s
अमेजन की ब्लैक फ्राइडे सेल में OnePlus 13s भी धमाका कर रहा है। इफेक्टिव प्राइस सिर्फ 52,999 रुपए और चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 3,000 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट। 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI भी मिल रहा है।
फोन में वही MediaTek Dimensity 8300 Ultra प्रोसेसर, 50MP सोनी मेन कैमरा, 6000mAh बैटरी और शानदार डिस्प्ले है। कम पैसे में फुल प्रीमियम एक्सपीरियंस चाहिए तो ये ले लो।
OnePlus Nord 5
मिड-रेंज सेगमेंट में सबसे हॉट फोन OnePlus Nord 5 पर भी सेल में तगड़ा ऑफर चल रहा है। Amazon और Flipkart दोनों पर ये फोन सिर्फ 31,998 रुपए में मिल रहा है और बैंक डिस्काउंट के साथ 1,500 रुपए और सस्ता हो जाता है। एक्सचेंज ऑफर लगाओ तो कीमत और भी कम।
कैमरा, परफॉर्मेंस और डिस्प्ले तीनों में बैलेंस्ड फोन है, जो रोजाना इस्तेमाल करने वालों के लिए परफेक्ट है।
OnePlus Nord CE4
सबसे सस्ता और धांसू डील OnePlus Nord CE4 पर है। अमेजन पर ये फोन 6,000 रुपए की सीधी छूट के बाद सिर्फ 18,999 रुपए में मिल रहा है। 120Hz AMOLED डिस्प्ले, दमदार बैटरी और 5G सपोर्ट के साथ ये फोन बजट यूजर्स के लिए गजब का ऑप्शन है। बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस लगाकर कीमत और नीचे आ जाएगी।









