---Advertisement---

10 हजार की SIP से 2.40 करोड़? ICICI का ये फंड देखकर उड़ जाएंगे होश

---Advertisement---

नई दिल्ली : सोचिए जरा – अगर आपने साल 2004 में किसी म्यूचुअल फंड में सिर्फ एक लाख रुपये लगा दिए होते और आज वो रकम 48.5 लाख रुपये से ज्यादा हो गई होती, तो कैसा लगता? बिल्कुल वही कमाल किया है ICICI Prudential Value Discovery Fund ने! ये फंड लंबे समय तक निवेश रखने और कंपाउंडिंग पावर का जीता-जागता सबूत है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि बीते रिटर्न भविष्य की गारंटी नहीं होते, लेकिन ऐसे शानदार नंबर देखकर तो हर कोई प्रभावित हो जाता है।

2004 से अब तक 20.1% सालाना रिटर्न

ICICI Prudential Value Discovery Fund 16 अगस्त 2004 को लॉन्च हुआ था। तब से लेकर अब तक इसने औसतन 20.1% सालाना रिटर्न दिया है। वैल्यू स्टाइल फंड्स की खासियत होती है कि ये उन कंपनियों में पैसा लगाते हैं जो अभी सस्ते दाम पर ट्रेड कर रही हैं, लेकिन आगे चलकर धमाकेदार ग्रोथ दिखा सकती हैं।

कितना पैसा बना लेता आपका निवेश?

अगर 2004 में 1 लाख रुपये लगाए होते तो 31 अक्टूबर 2025 तक वो बढ़कर 48.5 लाख रुपये हो जाता

  • 3 साल पहले 1 लाख लगाते तो आज 1.77 लाख रुपये
  • 5 साल पहले 1 लाख लगाते तो आज 2.66 लाख रुपये

और सबसे हैरान करने वाली बात – अगर लॉन्च के समय से हर महीने 10,000 रुपये की SIP की होती तो कुल निवेश सिर्फ 25.5 लाख रुपये होता, लेकिन आज उसकी वैल्यू 2.40 करोड़ रुपये के करीब पहुंच जाती।

फंड में सबसे ज्यादा पैसा कहां लगा है?

  • रिलायंस इंडस्ट्रीज – 7.23%
  • इंफोसिस – 6.91%
  • HDFC बैंक – 6.48%
  • ICICI बैंक – 6.31%
  • TCS – 4.53%
  • एक्सिस बैंक – 4.49%
  • सन फार्मा – 4.46%

फिलहाल ICICI Prudential Value Discovery Fund का कुल AUM 55,444 करोड़ रुपये है और इसे मसोमी झुरमारवाला, धर्मेश कक्कड़ और अन्य एक्सपर्ट मैनेज कर रहे हैं।

म्यूचुअल फंड आखिर होता क्या है?

म्यूचुअल फंड को बहुत आसान भाषा में समझें तो ये ऐसा सिस्टम है जिसमें हजारों-लाखों लोग अपना पैसा एक जगह जमा करते हैं और एक प्रोफेशनल फंड मैनेजर उस पैसे को शेयर बाजार, बॉन्ड, गोल्ड वगैरह में लगाता है। हर निवेशक को अपनी हिस्सेदारी के हिसाब से यूनिट्स मिलती हैं और मुनाफा भी उसी हिसाब से बंटता है।

इसे ऐसे समझिए – आप और आपके 9 दोस्त घूमने जा रहे हैं, किसी को कुछ पता नहीं। सब मिलकर 1-1 हजार रुपये डालते हैं और एक बढ़िया ट्रैवल एजेंट को सारा प्लान बनाने को बोल देते हैं। वो होटल, गाड़ी, खाना सब मैनेज कर देता है और ट्रिप कमाल की हो जाती है। म्यूचुअल फंड भी ठीक वैसा ही है – आपका पैसा प्रोफेशनल हाथों में जाता है।

म्यूचुअल फंड में निवेश करने के बड़े फायदे

पहला तो ये कि आपका पैसा अनुभवी फंड मैनेजर देखते हैं, जो रोज बाजार पर नजर रखते हैं। दूसरा, आपका पैसा एक ही जगह नहीं लगता, कई सेक्टरों और कंपनियों में बंट जाता है – रिस्क कम हो जाता है। तीसरा, सिर्फ 500 रुपये से भी SIP शुरू कर सकते हैं। चौथा, जरूरत पड़े तो ज्यादातर फंड से पैसा तुरंत निकाल सकते हैं। और सबसे जरूरी – पूरा सिस्टम SEBI के नियमों में चलता है, पूरी पारदर्शिता रहती है। ELSS फंड में तो इनकम टैक्स में भी छूट मिल जाती है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment