Multibagger Stock : पिछले तीन महीनों में सेंसेक्स और निफ्टी ने तो महज 7% की छलांग लगाई है, लेकिन उधर कुछ स्मॉलकैप और पेनी स्टॉक्स ने ऐसा धमाका किया है कि देखने वाले बस देखते रह गए। आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे 7 धांसू मल्टीबैगर स्टॉक्स के बारे में, जिन्होंने सिर्फ 90 दिनों में 160% से लेकर 823% तक का तगड़ा रिटर्न दिया है।
जी हाँ, ये सभी शेयर 200 रुपये से भी कम कीमत वाले हैं, और इनमें आया उछाल बता रहा है कि मल्टीबैगर स्टॉक बनने के लिए बड़ा नाम नहीं, बस सही टाइमिंग और सही सेक्टर चाहिए।
823% रिटर्न वाला बादशाह – GDL Leasing & Finance
ये तो कमाल हो गया! GDL Leasing & Finance का शेयर सिर्फ तीन महीने में 10.60 रुपये से सीधे 97.81 रुपये पर पहुँच गया। यानी पूरे 823% का धमाकेदार रिटर्न! NBFC सेक्टर में ज्यादातर शेयर दबाव में थे, लेकिन ये मल्टीबैगर स्टॉक अपनी रफ्तार से दौड़ता रहा। शुक्रवार को थोड़ी मुनाफावसूली जरूर दिखी, लेकिन तेजी अभी भी बरकरार है।
401% की छलांग लगाने वाला टेक्सटाइल धमाका – CHPL Industries
टेक्सटाइल ट्रेडिंग करने वाली कंपनी CHPL Industries ने भी किसी को मौका नहीं दिया। तीन महीने पहले इसका शेयर 16.70 रुपये था, जो अब 83.60 रुपये तक जा पहुँचा। यानी 401% का जबरदस्त मुनाफा। शुक्रवार को हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ, लेकिन मल्टीबैगर स्टॉक की चमक अभी भी बरकरार है।
रियल एस्टेट का सितारा – Vaghani Techno Build
रियल एस्टेट और TDR ट्रेडिंग करने वाली वघानी टेक्नो बिल्ड ने भी निवेशकों पर पैसों की बारिश कर दी। तीन महीने पहले ये मल्टीबैगर स्टॉक सिर्फ 25.39 रुपये का था, जो अब 121.72 रुपये पर पहुँच गया। मतलब पूरा 379% रिटर्न सिर्फ 90 दिनों में!
फिल्टर बनाने वाली कंपनी ने दिया 323% मुनाफा – Filtron Engineers
फिल्टरॉन इंजीनियर्स भी पीछे नहीं रहा। ये मल्टीबैगर स्टॉक 14.06 रुपये से बढ़कर 59.46 रुपये तक जा पहुँचा। यानी तीन महीने में 323% का तगड़ा रिटर्न। पेनी स्टॉक से मल्टीबैगर बनने की ये मिसाल कमाल की है।
0.85 रुपये से 3.39 रुपये तक उछला – Oxford Industries
ऑक्सफोर्ड इंडस्ट्रीज का शेयर तो सबको हैरान कर रहा है। टेक्सटाइल फैब्रिक बनाने वाली ये कंपनी का पेनी स्टॉक तीन महीने पहले सिर्फ 0.85 रुपये था, जो अब 3.39 रुपये पर पहुँच गया। यानी 299% का शानदार उछाल।
190% रिटर्न वाला छिपा रत्न – Saptak Chem & Business
सप्तक कैम एंड बिजनेस भी इस लिस्ट में धमाकेदार एंट्री ले चुका है। ये पेनी स्टॉक 7.08 रुपये से बढ़कर 20.56 रुपये तक पहुँच गया। सिर्फ तीन महीने में 190% का मुनाफा! मल्टीबैगर स्टॉक की तलाश कर रहे हैं तो इसे नजरअंदाज मत कीजिए।









