Suji Aloo Dosa : सुबह का वक्त हमेशा भागदौड़ भरा होता है। ऐसे में रोज़ यह सोचना मुश्किल हो जाता है कि नाश्ते में क्या नया बनाया जाए जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आए।
अगर आप भी हर दिन ब्रेकफास्ट के लिए हेल्दी और टेस्टी आइडिया ढूंढ रही हैं, तो सूजी और आलू से बने क्रिस्पी डोसे आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं।
ये डोसे न सिर्फ जल्दी बन जाते हैं बल्कि इनका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि बच्चों को भी पसंद आएगा और बड़े भी बार-बार खाने की डिमांड करेंगे।
सबसे अच्छी बात यह है कि इन्हें चटनी के साथ सर्व करने पर ये और भी मज़ेदार लगते हैं।
क्रिस्पी आलू-सूजी डोसा बनाने की आसान रेसिपी
सामग्री
- 2 उबले या कच्चे आलू (छीलकर कटे हुए टुकड़े)
- ½ कप सूजी
- ½ कप चावल का आटा
- 2 हरी मिर्च (कटी हुई)
- 1 प्याज (बारीक कटा)
- हरा धनिया (कटा हुआ)
- 1 चम्मच जीरा
- स्वादानुसार नमक
- पानी जरूरत के अनुसार
विधि
सबसे पहले आलू को छीलकर टुकड़ों में काट लें। अब इन्हें मिक्सर जार में डालकर हरी मिर्च, थोड़ा नमक और थोड़ा पानी मिलाकर स्मूद पेस्ट बना लें।
इस पेस्ट में सूजी और चावल का आटा डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया और जीरा डालें।
घोल को इतना पतला रखें कि तवे पर आसानी से फैले। नॉनस्टिक तवे को गरम करें और हल्का तेल लगाकर करछुल से घोल फैलाएं।
सिर्फ एक मिनट में ही डोसा कुरकुरा होकर तैयार हो जाएगा। इन्हें प्याज की चटनी, टमाटर की चटनी या नारियल की चटनी के साथ गरमा-गरम परोसें।
खास टिप्स
अगर चाहें तो इसमें शिमला मिर्च या टमाटर भी मिला सकते हैं।
डोसा को धीमी आंच पर पकाने से यह और भी क्रिस्पी बनेगा।
बच्चों के लिए आप इसमें पनीर के टुकड़े भी डाल सकते हैं।







