---Advertisement---

Ankita Bhandari Case : दुष्यंत गौतम का बड़ा ऐलान, ‘सबूत मिले तो ले लूंगा संन्यास’

---Advertisement---

भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने अपने ऊपर लगे गंभीर आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। अंकिता भंडारी हत्याकांड से जोड़कर अभिनेत्री उर्मिला सनावर द्वारा सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोपों पर शुक्रवार को उन्होंने चुप्पी तोड़ी।

गौतम ने साफ कहा कि यह उनके खिलाफ एक आपराधिक षड्यंत्र है और अगर कोई सबूत पेश कर दे, तो वह सार्वजनिक जीवन से संन्यास ले लेंगे।

दुष्यंत गौतम ने मीडिया के सामने एक वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि 47 साल के राजनीतिक और सामाजिक जीवन में उन पर आज तक कोई दाग नहीं लगा है। उन्होंने हमेशा बहन-बेटियों की इज्जत और पार्टी के नैतिक मूल्यों को सर्वोपरि रखा है, लेकिन आज कुछ असामाजिक तत्व गलत नीयत से उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने मांग की है कि जिस व्यक्ति ने यह वीडियो वायरल किया और आरोपों की शुरुआत की, सबसे पहले उसकी और तथ्यों की प्रमाणिकता की जांच होनी चाहिए।

भाजपा महासचिव ने मामले की जांच के लिए खुली चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि वह हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं, लेकिन बिना सबूत के बेटी का नाम लेकर राजनीति करना मां, बहन और बेटियों का अपमान है।

इस षड्यंत्र के खिलाफ उन्होंने गृह सचिव को पत्र भेजकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि छवि खराब करने वालों पर वह मानहानि का मुकदमा भी दर्ज करवाएंगे।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment