Wedding Vastu Tips : शादी और विवाह संबंधी परेशानियां अक्सर परिवार और व्यक्तिगत जीवन में तनाव पैदा कर देती हैं। कई बार विवाह के प्रस्ताव आते हैं, लेकिन कुछ कारणों से बात आगे नहीं बढ़ पाती।
वास्तु शास्त्र में ऐसे कई सरल उपाय बताए गए हैं, जिनसे शादी-ब्याह में आने वाली अड़चनें दूर की जा सकती हैं। आइए जानें वास्तु एक्सपर्ट मुकुल रस्तोगी से कुछ असरदार उपाय।
मंदिर में राम-सीता का चित्र रखें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मंदिर में राम-सीता के विवाह वाला चित्र रखना शुभ माना जाता है। इसके साथ इस मंत्र का जाप करें:
“सुनी सिय सत्य असीस हमारी, पूजिही मनकामना तिहारी”।
ऐसा करने से विवाह संबंधी परेशानियां कम होती हैं और मनोबल बढ़ता है।
घर में अनार का पेड़ लगाएं
यदि संभव हो तो घर में किसी स्थान पर अनार का पेड़ लगाएं और उसे नियमित रूप से सींचते रहें। इसके साथ गाय को हरा पालक खिलाने की भी सलाह दी जाती है।
माना जाता है कि यह उपाय शादी-ब्याह में अड़चनें दूर करने में मदद करता है।
शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित करें
प्रतिदिन शिवलिंग पर कच्चा दूध और जल मिलाकर चढ़ाने से विवाह में आने वाली बाधाएं कम होती हैं। यह उपाय घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने में भी सहायक होता है।
उत्तर-पश्चिम दिशा में बैठें
अगर किसी कन्या की शादी में परेशानी आ रही है, तो उसे घर के उत्तर-पश्चिम भाग में प्रतिदिन थोड़ी देर बैठना चाहिए। यह उपाय विवाह की संभावनाओं को बढ़ाने में मदद करता है।
गुरुवार को लड़के वालों से मिलें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, लड़की को यदि किसी लड़के वालों से मिलना हो तो गुरुवार का दिन सबसे शुभ माना गया है। यह दिन रिश्ते को सकारात्मक दिशा देने में सहायक होता है।
इन सरल वास्तु उपायों को अपनाकर आप शादी-ब्याह में आ रही अड़चनें दूर कर सकते हैं और खुशहाल वैवाहिक जीवन की राह आसान बना सकते हैं।









