---Advertisement---

Uttarakhand : सीएम धामी का मास्टरस्ट्रोक, घर बैठे मिल रहा सरकारी योजनाओं का फायदा

---Advertisement---

उत्तराखंड में ‘जन-जन की सरकार’ अभियान के तहत 143 कैंपों में 83 हजार लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया है। भाजपा के वरिष्ठ विधायक विनोद चमोली ने इसे धामी सरकार की अंत्योदय नीति की बड़ी सफलता बताया है।

देहरादून : आंकड़े गवाही दे रहे हैं की धामी सरकार का ‘जन-जन की सरकार’ अभियान अब केवल नारा नहीं, बल्कि धरातल पर उतर चुका है। भाजपा के वरिष्ठ विधायक और प्रदेश प्रवक्ता विनोद चमोली ने सोमवार को अभियान के आंकड़े जारी करते हुए इसे सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने साफ किया कि न्याय पंचायत स्तर पर लगे महज 143 कैंपों में 83 हजार से ज्यादा जन-समस्याओं का हल निकाला गया है।

Dehradun : स्वर्णकारों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम, कहा- जब तक बोर्ड नहीं, तब तक चैन नहीं

अंत्योदय: आंकड़ों में दिखी सफलता

विनोद चमोली ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य विकास की नई दिशा में बढ़ रहा है। प्रशासन अब दफ्तरों तक सीमित नहीं है। बड़े-बड़े अधिकारी अब खुद गांवों में, न्याय पंचायत स्तर पर बैठकर आम आदमी की फाइलें निपटा रहे हैं।

Old Age Pension Uttarakhand : पति-पत्नी दोनों को मिलेगी 1500 रुपये पेंशन, जानिए उत्तराखंड सरकार का नया अपडेट

चमोली ने जोर देकर कहा कि अंत्योदय का असली मतलब यही है कि कतार में खड़े आखिरी व्यक्ति तक सरकार खुद पहुंचे। सरकार संतुष्ट होकर बैठने के बजाय हर दरवाजे तक दस्तक देने की नीति पर काम कर रही है।

55 हजार लोगों को मिला सीधा लाभ

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, इन विशेष कैंपों के जरिए 55 हजार लोगों को मौके पर ही कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा गया है। चमोली ने माना कि इतनी बड़ी संख्या में समस्याओं का हल निकालना आसान नहीं था। यह मुख्यमंत्री की दृढ़ इच्छाशक्ति का ही परिणाम है कि सरकारी मशीनरी इतनी तेजी से काम कर रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी घर-घर जाकर लोगों को कैंपों की जानकारी दी और यह सुनिश्चित किया कि कोई भी जरूरतमंद छूट न जाए।

भविष्य की योजना

पार्टी संगठन और सरकार का लक्ष्य स्पष्ट है। विनोद चमोली ने बताया कि यह मुहिम अभी थमेगी नहीं, बल्कि और तेजी से आगे बढ़ेगी। कोशिश यह है कि प्रदेश में एक भी व्यक्ति ऐसा न बचे जिसकी समस्या अनसुनी रह जाए। भाजपा ने इसे कल्याणकारी राज्य की अवधारणा का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण करार दिया है, जहां सरकार जनता के द्वार पर खड़ी है।

Ankita Bhandari Case : ‘देवभूमि की बेटी का अपमान बंद करो’, वायरल वीडियो पर भड़कीं भाजपा महामंत्री

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment