---Advertisement---

Mahendra Bhatt Death Threat : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को मिली जान से मारने की धमकी, देहरादून में FIR दर्ज

---Advertisement---

उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को रविवार को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। भट्ट ने इसे राजनीतिक साजिश बताते हुए देहरादून एसएसपी से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

देहरादून : उत्तराखंड की राजनीति में रविवार को हड़कंप मच गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को एक अज्ञात नंबर से जान से मारने की धमकी दी गई है। फोन करने वाले ने न केवल अपशब्दों का प्रयोग किया, बल्कि लगातार कॉल कर उन्हें परेशान भी किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए भट्ट ने तुरंत देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को पत्र लिखकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें : ठंड से बचने की यह गलती पड़ी भारी, नैनीताल गए टैक्सी चालक की दम घुटने से मौत

राजनीतिक छवि खराब करने की साजिश

महेंद्र भट्ट ने पुलिस को बताया कि रविवार को उनके निजी नंबर पर एक अंजान शख्स की कॉल आई। उस व्यक्ति ने सीधे गाली-गलौज शुरू कर दी। भट्ट ने अपनी शिकायत में स्पष्ट लिखा है कि उन्होंने फोन करने वाले को कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना।

भट्ट ने आशंका जताई है कि यह हरकत किसी राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित हो सकती है। उन्हें लगता है कि किसी राजनीतिक प्रतिद्वंदी ने उनकी छवि धूमिल करने और मानसिक दबाव बनाने के लिए उस व्यक्ति को उकसाया है। उन्होंने पुलिस को चेतावनी दी है कि इससे उनके जीवन को भी खतरा हो सकता है, इसलिए आरोपी की जल्द गिरफ्तारी जरूरी है।

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी के पसंदीदा ‘घोड़ा लाइब्रेरी’ महोत्सव में पहुंचे सीएम, की बड़ी घोषणाएं

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

एसएसपी अजय सिंह ने मामले पर त्वरित संज्ञान लिया है। उन्होंने बताया कि महेंद्र भट्ट द्वारा उपलब्ध कराए गए नंबर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। पुलिस की साइबर सेल और स्थानीय टीम आरोपी की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को हिरासत में ले लिया जाएगा।

देवभूमि में ऐसी घटनाएं स्वीकार्य नहीं

इस घटना पर भाजपा संगठन ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि सार्वजनिक जीवन जीने वाले व्यक्ति के साथ ऐसी अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने इसे देवभूमि की संस्कृति और परंपरा के खिलाफ बताया। पार्टी ने साफ किया है कि पुलिस इस मामले में कोई कोताही न बरते और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिले।

यह भी पढ़ें : उल्टी करने के लिए रोकी थी कार, पीछे से आ गई मौत

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment