Ankita Bhandari Murder Case Protest Dehradun : अंकिता भंडारी हत्याकांड में ‘वीआईपी’ का नाम सामने आने के बाद देहरादून में रविवार को जनता का आक्रोश फिर भड़क उठा। नए आरोपों के आधार पर सीबीआई जांच की मांग करते हुए हजारों लोगों और संगठनों ने मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया।
Ankita Bhandari Murder Case Protest Dehradun : देहरादून की सड़कों पर रविवार, 4 जनवरी को एक बार फिर अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग गूंजी। हत्याकांड में नए आरोप और ‘वीआईपी’ का नाम उछलने के बाद लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है।
Uttarakhand Land Jihad : घुसपैठियों की अब खैर नहीं, आधार और वोटर कार्ड के बाद अब होगी नई जांच
परेड ग्राउंड में जनसैलाब उमड़ा और वहां से हजारों की भीड़ ने मुख्यमंत्री आवास की तरफ कूच कर दिया। इस प्रदर्शन में राजनीतिक दलों से लेकर छात्र और महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुईं।
परेड ग्राउंड से हाथीबड़कला तक संघर्ष
सुबह से ही परेड ग्राउंड में कांग्रेस, उत्तराखंड क्रांति दल (UKD), कम्युनिस्ट पार्टी (CPI), बेरोजगार संघ और उत्तराखंड मूल निवास भू-कानून संघर्ष समिति जैसे संगठनों का जमावड़ा शुरू हो गया था। भीड़ बढ़ने पर लोगों ने रैली की शक्ल में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मार्च शुरू किया।
प्रदर्शनकारी जैसे ही हाथीबड़कला पहुंचे, वहां पहले से मुस्तैद पुलिस बल ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच काफी देर तक तनातनी का माहौल रहा।
‘वीआईपी’ के नाम पर नया बखेड़ा
Uttarakhand : सीएम धामी ने 9.43 लाख लोगों के खातों में भेजी पेंशन, 140 करोड़ रुपये जारी
प्रदर्शन कर रहे सामाजिक संगठनों का कहना है कि यह हत्या कोई सामान्य अपराध नहीं थी, बल्कि इसे एक तंत्र का संरक्षण प्राप्त था। लोगों में इस बात को लेकर भारी नाराजगी है कि पूर्व विधायक सुरेश राठौर की कथित पत्नी की तरफ से एक ‘वीआईपी’ का नाम लिए जाने के बावजूद जांच एजेंसियों के हाथ खाली हैं। प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि जब नए आरोप सामने आ चुके हैं, तो पुराने ढर्रे पर जांच क्यों हो रही है?
सीबीआई जांच ही एकमात्र रास्ता
रैली में शामिल राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी और गढ़वाल सभा महिला मंच के सदस्यों ने सरकार पर सीधा आरोप लगाया। उनका कहना था कि प्रशासन शुरू से ही असली गुनहगारों और वीआईपी को बचाने की कोशिश में लगा है।
सत्ता पक्ष पर नशा छाने का आरोप लगाते हुए आंदोलनकारियों ने कहा कि उन्हें जनता की चीखें सुनाई नहीं दे रही हैं। सभी संगठनों ने एक सुर में मांग रखी कि मौजूदा हालात और नए खुलासों को देखते हुए केस को तुरंत सीबीआई के हवाले किया जाए।









