---Advertisement---

Uttarakhand Weather Update: 13 जनवरी तक नहीं होगी बारिश, लेकिन कोहरा और पाला बढ़ाएगा मुसीबत

---Advertisement---

उत्तर भारत में बर्फीली हवाओं के कारण उत्तराखंड के नदी-नाले जमने लगे हैं। मौसम विभाग ने 13 जनवरी तक हरिद्वार और देहरादून समेत 6 जिलों के मैदानी इलाकों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, ऊधमसिंह नगर में शीतलहर और पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने की चेतावनी

Uttarakhand Weather Update : उत्तर भारत में चल रही बर्फीली हवाओं ने ठंड का प्रकोप बढ़ा दिया है। हालात यह हैं कि उत्तराखंड सहित हिमालयी राज्यों में तापमान गिरने से नदी और नाले तक जमने लगे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के मैदानी और पहाड़ी इलाकों के लिए अलग-अलग चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने को कहा है।

Dehradun : उत्तराखंड में पहली बार ट्रैफिक नियम तोड़ने पर नहीं कटा चालान, सीधे हुई FIR

13 जनवरी तक मैदानी इलाकों में ‘येलो अलर्ट’

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों (10 से 13 जनवरी) के लिए मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे की चेतावनी दी है। विभाग ने हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून जिलों के मैदानी हिस्सों में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है। घने कोहरे के कारण इन रास्तों पर विजिबिलिटी कम रहने की आशंका है।

North India Cold Wave

पहाड़ों में पाला और ऊधमसिंह नगर में शीतलहर

मैदानों में जहां कोहरा परेशान करेगा, वहीं पहाड़ियों में पाला (Frost) पड़ने से ठिठुरन और बढ़ेगी। मौसम विभाग ने विशेष रूप से ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ स्थानों पर शीतलहर चलने की चेतावनी भी जारी की है। राहत की बात केवल इतनी है कि प्रदेश में 13 जनवरी तक बारिश का कोई अनुमान नहीं है और मौसम शुष्क बना रहेगा।

पड़ोसी राज्यों में भी कड़ाके की ठंड

उत्तराखंड के अलावा देश के अन्य हिस्सों में भी ठंड का सितम जारी रहेगा। 10 और 11 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है। राजस्थान में 11 से 14 जनवरी के दौरान तेज सर्दी पड़ेगी। वहीं, बिहार और पंजाब में 16 जनवरी तक और जम्मू-हिमाचल में 14 जनवरी तक सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा।

Ankita Bhandari Case : माता-पिता के अनुरोध पर सीएम धामी का एक्शन, अंकिता केस में CBI जांच को मंजूरी

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment