---Advertisement---

Dehradun : देहरादून DM का आदेश, 31 जनवरी तक बदली स्कूलों की टाइमिंग

---Advertisement---

देहरादून में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल (कक्षा 1 से 12 तक) अब 31 जनवरी, 2026 तक सुबह 8:30 बजे के बाद ही खुलेंगे। यह नियम आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी लागू होगा।

देहरादून : बढ़ती शीतलहर और गिरते तापमान के बीच जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों को बड़ी राहत दी है। जिलाधिकारी ने आदेश जारी करते हुए जिले के सभी स्कूलों के खुलने के समय में बदलाव कर दिया है। अब देहरादून जनपद के अंतर्गत आने वाले सभी शिक्षण संस्थान और आंगनबाड़ी केंद्र सुबह की पाली में देरी से खुलेंगे।

अब कितने बजे खुलेंगे स्कूल?

जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जनपद के कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल अब प्रात: 08:30 बजे के बाद ही संचालित किए जाएंगे। यह नियम 31 जनवरी, 2026 तक लागू रहेगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश केवल सरकारी स्कूलों तक सीमित नहीं है, बल्कि जिले के सभी अर्ध-सरकारी (एडेड) और निजी स्कूलों (Private Schools) को भी इसका सख्ती से पालन करना होगा। साथ ही, छोटे बच्चों के आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन भी इसी समय सारिणी के अनुसार होगा।

मौसम विभाग का अलर्ट और बच्चों की सुरक्षा

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), देहरादून ने आने वाले दिनों में जिले के अधिकांश क्षेत्रों में सुबह के समय घना पाला और उथला कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान जारी किया है।

सुबह के समय दृश्यता कम होने और अत्यधिक ठंड के कारण स्कूली छात्रों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। इसी खतरे को भांपते हुए प्रशासन ने एहतियात के तौर पर समय बदलने का निर्णय लिया है।

अधिकारियों को सख्त निर्देश

यह आदेश आपदा प्रबन्धन अधिनियम2005 की धाराओं के तहत जारी किया गया है। प्रशासन ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि वे जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में इस नए समय का पालन सुनिश्चित करवाएं। इसका उद्देश्य भीषण ठंड, पाले और कोहरे से बच्चों को सुरक्षित रखना है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment