---Advertisement---

Uttarkashi : बड़कोट और चिन्यालीसौड़ में जल्द उड़ेंगे हेलीकॉप्टर, सीएम ने सचिव को दिए आदेश

---Advertisement---

उत्तरकाशी वासियों के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़कोट और चिन्यालीसौड़ में जल्द हेली सेवा शुरू करने और चंडीगढ़ के लिए सीधी रोडवेज बस चलाने के निर्देश दिए हैं। इससे पीजीआई (PGI) जाने वाले मरीजों और प्रवासियों को सीधा लाभ मिलेगा।

Uttarkashi : उत्तरकाशी जिले के निवासियों की कनेक्टिविटी से जुड़ी दो बड़ी समस्याओं का जल्द समाधान होने वाला है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़कोट और चिन्यालीसौड़ में जल्द हेली सेवा शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

Uttarakhand UCC : देश का पहला यूसीसी राज्य बना उत्तराखण्ड, 6 महीने में 3 लाख पंजीकरण

इसके साथ ही अब उत्तरकाशी से चिन्यालीसौड़ होते हुए चंडीगढ़ के लिए सीधी रोडवेज बस का संचालन भी किया जाएगा। सीएम ने यह निर्देश उड्डयन और परिवहन सचिव को तत्काल कार्यवाही के लिए दिए हैं।

चंडीगढ़ सफर होगा आसान, मरीजों को राहत

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में यमुनोत्री विधानसभा के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से मुलाकात कर परिवहन की समस्या रखी थी। स्थानीय लोगों की लंबे समय से मांग थी कि उत्तरकाशी से चंडीगढ़ के लिए कोई सीधी बस सेवा नहीं है। इस कारण पहाड़ी क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

Dehradun DM का अल्टीमेटम, 18 महीने से फाइल दबाने वाले पटवारी को सस्पेंशन की चेतावनी

मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि उत्तरकाशी से चिन्यालीसौड़ होते हुए चंडीगढ़ बस सेवा शुरू की जाएगी। इस फैसले से इलाज के लिए जाने वाले सैकड़ों मरीजों और प्रवासियों को सीधा फायदा मिलेगा। माना जा रहा है कि बेहतर कनेक्टिविटी से रिवर्स पलायन को भी बढ़ावा मिलेगा।

पर्यटन और आपदा प्रबंधन को मिलेगी मजबूती

हेली सेवाओं के विस्तार को लेकर भी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि बड़कोट हेलीपैड की चहारदीवारी और सड़क डामरीकरण के लिए 188 लाख 54 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। हेली सेवाओं के नियमित संचालन से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों में इजाफा होगा।

इसके अलावा आपातकालीन स्थितियों में यह सेवा जीवनदायिनी साबित होगी। किसी भी आपदा या गंभीर बीमारी की स्थिति में मरीजों को एयरलिफ्ट कर बड़े अस्पतालों तक पहुँचाना आसान हो जाएगा। सीएम ने अधिकारियों को इन दोनों बिंदुओं पर गंभीरता से और तेजी से काम करने को कहा है।

Ration Card E-KYC : टेंशन खत्म, 5 साल से छोटे बच्चों की e-KYC अब जरूरी नहीं

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment