---Advertisement---

Temple Vastu Tips : पूजा घर में ये चीजें रखी तो बिगड़ सकती है किस्मत, जानें वास्तु उपाय

---Advertisement---

Temple Vastu Tips : घर का मंदिर सिर्फ पूजा स्थल नहीं बल्कि पूरे घर में सकारात्मक ऊर्जा फैलाने का केंद्र माना जाता है।

वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि पूजा घर में रखी हर चीज का प्रभाव परिवार के सभी सदस्यों पर पड़ता है। इसलिए यह जरूरी है कि मंदिर में सिर्फ शुभ और साफ-सुथरी चीजें ही हों।

अनुपयोगी पूजा सामग्री न रखें

अगरबत्ती के खाली पैकेट, मुरझाए फूल, माला या हार जैसी चीजें पूजा घर में नहीं रखनी चाहिए। वास्तु के अनुसार ये नकारात्मक ऊर्जा का कारण बनती हैं और घर में दरिद्रता बढ़ा सकती हैं।

टूटी या खंडित मूर्तियों से बचें

पूजा घर में टूटी मूर्तियाँ रखना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलती है और पूजा का शुभ प्रभाव कम होता है।

टूटे-फूटे बर्तन न रखें

टूटे या फटे बर्तन पूजा घर में रखने से वास्तु के अनुसार आर्थिक संकट और परिवार में अनबन हो सकती है। हमेशा साफ-सुथरे और पूरे बर्तन ही मंदिर में रखें।

माचिस रखना नहीं चाहिए

घर के मंदिर में माचिस रखने से घर में अशांति और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसे हमेशा पूजा घर से दूर ही रखें।

पितरों की तस्वीर सही दिशा में लगाएं

पूजा घर के पास पूर्वजों या पितरों की तस्वीर लगाने से भगवान का अपमान माना जाता है। वास्तु अनुसार पितरों की तस्वीर दक्षिण दिशा में लगाना शुभ होता है।

मंदिर को हमेशा साफ, व्यवस्थित और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रखें। इन आसान उपायों से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment