---Advertisement---

हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ी फेरबदल, SSP नवनीत भुल्लर ने 11 अधिकारियों के बदले कार्यक्षेत्र

---Advertisement---

हरिद्वार। जनपद की कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने और पुलिसिंग को धार देने के लिए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। रोशनाबाद स्थित जिला पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के तहत 11 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में तत्काल प्रभाव से बदलाव कर दिया गया है।

इस सूची में इंस्पेक्टर और दरोगा स्तर के अधिकारियों के नाम शामिल हैं, जिन्हें उनकी कार्यक्षमता के आधार पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। शहर के सबसे महत्वपूर्ण थानों में शुमार नगर कोतवाली और ज्वालापुर के प्रभारियों को भी बदला गया है।

नगर कोतवाली की कमान अब कुंदन राणा संभालेंगे, जिन्हें ज्वालापुर कोतवाली से स्थानांतरित कर यहां भेजा गया है। वहीं, नगर कोतवाली के निवर्तमान प्रभारी रितेश शाह को अब भगवानपुर कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है।

ज्वालापुर कोतवाली में रिक्त हुए पद पर पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर चन्द्रभान सिंह की तैनाती की गई है। बहादराबाद कोतवाली के प्रभारी विजय सिंह को अब थानाध्यक्ष झबरेड़ा बनाया गया है, जबकि उनकी जगह इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह को कोतवाली मंगलौर से हटाकर बहादराबाद का प्रभार सौंपा गया है।

एसएसपी ने मंगलौर कोतवाली की जिम्मेदारी बुग्गावाला थाना प्रभारी भगवान सिंह मेहर को दी है। वहीं, भगवानपुर में एसएसआई के पद पर तैनात अंकुर शर्मा को पदोन्नत करते हुए बुग्गावाला थाने का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ी फेरबदल, SSP नवनीत भुल्लर ने 11 अधिकारियों के बदले कार्यक्षेत्र
Haridwar Police Transfer List

पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत दरोगा सुखपाल मान को मंगलौर कोतवाली में एसएसआई बनाया गया है। इसके अलावा, मंगलौर में तैनात रहे एसएसआई मनोज गैरोला को अब बहादराबाद थाने में एसएसआई की जिम्मेदारी निभानी होगी।

कुछ अधिकारियों को फील्ड से हटाकर कार्यालयी जिम्मेदारी भी दी गई है। थानाध्यक्ष झबरेड़ा रहे दरोगा अजय शाह और बहादराबाद के पूर्व एसएसआई नितिन बिष्ट को रोशनाबाद स्थित पुलिस कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने स्पष्ट किया कि यह फेरबदल जिले की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों का चयन उनके अनुभव और क्षेत्र की चुनौतियों को देखते हुए किया गया है ताकि जनता को बेहतर पुलिसिंग मिल सके।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment