---Advertisement---

मसूरी-ऋषिकेश जा रहे हैं? निकलने से पहले देख लें देहरादून पुलिस का नया ट्रैफिक प्लान

---Advertisement---

देहरादून, 03 अप्रैल 2026 (दून हॉराइज़न)। मसूरी और ऋषिकेश में वीकेंड की छुट्टियों का लुत्फ उठाने आ रहे पर्यटकों के लिए ट्रैफिक पुलिस ने तगड़ी घेराबंदी की है। राजधानी देहरादून के एंट्री पॉइंट्स से लेकर मसूरी की पहाड़ियों तक, पुलिस ने शनिवार और रविवार को होने वाली संभावित भीड़ को कंट्रोल करने के लिए रूट डायवर्ट कर दिए हैं। कुठाल गेट पर पर्यटकों की मदद के लिए विशेष सहायता केंद्र भी स्थापित किया गया है।

1. मसूरी जाने वाले पर्यटकों के लिए मार्ग (Entry Routes)

प्रस्थान स्थलप्रस्तावित मार्गटिप्पणी
दिल्ली / रुड़की / सहारनपुर (मोहण्ड होते हुए)मोहण्ड ➔ आशारोड़ी ➔ ट्रांसपोर्ट नगर ➔ शिमला बाईपास ➔ कमला पैलेस ➔ बल्लूपुर चौक ➔ गढ़ी कैन्ट ➔ अनारवाला ➔ जोहड़ी गांव ➔ कुठाल गेट ➔ मसूरी।मुख्य मार्ग
दिल्ली / हरिद्वार / ऋषिकेश (जोगीवाला होते हुए)हर्रावाला ➔ मोहकमपुर फ्लाईओवर ➔ जोगीवाला (U-टर्न) ➔ रिंग रोड ➔ लाडपुर ➔ सहस्त्रधारा क्रॉसिंग ➔ आईटी पार्क ➔ साईं मन्दिर ➔ ओल्ड राजपुर रोड ➔ कुठाल गेट ➔ मसूरी।प्लान A
हरिद्वार से वैकल्पिक मार्गनेपाली फार्म ➔ भानियावाला ➔ एयरपोर्ट तिराहा ➔ थानो रोड ➔ महाराणा प्रताप चौक ➔ लाडपुर ➔ आईटी पार्क ➔ कुठाल गेट ➔ मसूरी।प्लान B (शहर में दबाव होने पर)

2. मसूरी से वापसी का मार्ग (Return Routes)

गंतव्यमार्ग विवरण
दिल्ली / सहारनपुर / ऋषिकेश / हरिद्वारमसूरी ➔ कुठाल गेट ➔ ओल्ड राजपुर रोड ➔ राजपुर ➔ साईं मन्दिर ➔ आईटी पार्क ➔ तपोवन बाईपास ➔ नालापानी चौक ➔ लाडपुर ➔ पुलिया नं. 06 ➔ जोगीवाला से आगे।

3. मसूरी एवं देहरादून शहर स्थानीय प्लान

क्षेत्र/स्थानस्थितिकार्यवाही / वैकल्पिक मार्ग
मसूरी क्षेत्रसामान्य स्थितिकिंग क्रेग से लाइब्रेरी व पिक्चर पैलेस की ओर सामान्य आवाजाही।
मसूरी पार्किंग70% पार्किंग फुल होने परप्लान B: वाहनों को किंग क्रेग पार्किंग में पार्क कर स्थानीय टैक्सी से आगे भेजा जाएगा।
पेसिफिक मालअधिक ट्रैफिक होने परमसूरी डायवर्जन से इंद्रबाबा मार्ग ➔ कैनाल रोड ➔ ग्रेट वैल्यू तिराहा।
सेन्ट्रियो मालअधिक ट्रैफिक होने परएनेक्सी तिराहा ➔ सी.एस.डी. तिराहा ➔ बिन्दाल मार्ग।
सहस्त्रधाराअधिक ट्रैफिक होने परसहस्त्रधारा मार्केट से वाहनों को मालदेवता रोड की ओर मोड़ दिया जाएगा।
गुच्चुपानीअधिक ट्रैफिक होने परगुच्चुपानी तिराहे से वाहनों को सप्लाई चौक की ओर भेजा जाएगा।

4. ऋषिकेश हेतु ट्रैफिक प्लान (आगमन)

प्लानस्थितिमार्ग विवरण
प्लान Aसामान्य यातायातहरिद्वार और देहरादून से आने वाले वाहन अपने निर्धारित रूट से जा सकेंगे।
प्लान Bअधिक दबाव होने परसप्तऋषि ➔ नेपाली फार्म ➔ भानियावाला ➔ रानीपोखरी ➔ नटराज चौक ➔ भद्रकाली ➔ तपोवन ➔ शिवपुरी।
प्लान Cअत्यधिक दबाव होने परभानियावाला ➔ रानीपोखरी ➔ गुजराडा रोड ➔ नरेन्द्रनगर ➔ भद्रकाली ➔ तपोवन ➔ शिवपुरी।

दिल्ली-सहारनपुर से आने वालों के लिए नया रास्ता

दिल्ली, रुड़की या सहारनपुर की ओर से मोहंड होकर आने वाले पर्यटकों को अब शहर के बीच जाने की जरूरत नहीं होगी। इन वाहनों को आशारोड़ी से ट्रांसपोर्ट नगर, शिमला बाईपास, कमला पैलेस और बल्लूपुर चौक होते हुए गढ़ी कैंट की तरफ भेजा जा रहा है। यहां से वाहन जोहड़ी गांव और कुठाल गेट होते हुए सीधे मसूरी की चढ़ाई चढ़ सकेंगे।

हरिद्वार और ऋषिकेश रूट का प्लान ‘A’ और ‘B’

हरिद्वार-ऋषिकेश से जोगीवाला होकर आने वाले पर्यटकों को मोहकमपुर फ्लाईओवर से रिंग रोड की ओर भेजा जाएगा। लाडपुर तिराहा, सहस्त्रधारा क्रॉसिंग और आईटी पार्क होते हुए ये वाहन साईं मंदिर और ओल्ड राजपुर रोड से मसूरी जा सकेंगे। अगर जोगीवाला में दबाव बढ़ा, तो पुलिस ‘प्लान B’ लागू करेगी, जिसमें पर्यटकों को थानो रोड और महाराणा प्रताप चौक के लंबे लेकिन खाली रास्ते से मसूरी भेजा जाएगा।

पार्किंग फुल होते ही लागू होगा ‘होल्ड’ सिस्टम

मसूरी के भीतर यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। जैसे ही मसूरी की पार्किंग 70 फीसदी तक भर जाएगी, ‘प्लान B’ एक्टिवेट कर दिया जाएगा। इसके तहत पर्यटकों की गाड़ियों को किंग क्रेग पार्किंग में ही रोक दिया जाएगा। वहां से सैलानियों को लोकल टैक्सी के जरिए लाइब्रेरी या पिक्चर पैलेस तक जाना होगा।

ऋषिकेश और नीलकंठ के लिए अलग व्यवस्था

ऋषिकेश में जाम की स्थिति में दिल्ली-हरिद्वार से आने वाले वाहनों को नेपाली फार्म, भानियावाला और रानीपोखरी के रास्ते नरेंद्रनगर और भद्रकाली भेजा जाएगा। वापसी के समय, नीलकंठ और शिवपुरी से आने वाले वाहन जो हरिद्वार की ओर जा रहे हैं, उन्हें पशुलोक बैराज और चीला मार्ग का इस्तेमाल करना होगा ताकि ऋषिकेश मुख्य बाजार में जाम न लगे।

शहर के भीतर मॉल और पिकनिक स्पॉट्स का हाल

देहरादून शहर में पेसिफिक मॉल पर भीड़ बढ़ने पर ट्रैफिक को इन्द्रबाबा मार्ग से कैनाल रोड की ओर मोड़ा जाएगा। इसी तरह सेंट्रियो मॉल के पास जाम लगने पर एनेक्सी तिराहा से बिन्दाल की ओर डायवर्जन रहेगा। सहस्त्रधारा और गुच्चुपानी (रॉबर्स केव) जैसे पिकनिक स्पॉट्स पर दबाव बढ़ते ही बैरियर लगाकर वाहनों को मालदेवता या सप्लाई चौक की तरफ डंप किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment