---Advertisement---

Gold Silver Price 22 September: सोने का भाव में आया रिकॉर्ड तोड़ उछाल, चांदी ने भी दिखाया अपना रंग

---Advertisement---

Gold Silver Price 22 September: सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी ने नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ ही 24 कैरेट सोने की कीमत में एक ही दिन में 1392 रुपये प्रति 10 ग्राम की जोरदार उछाल आई है। वहीं, चांदी भी 4170 रुपये प्रति किलो की बढ़त के साथ ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गई है।

बिना जीएसटी के सोना आज 111167 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि चांदी 132170 रुपये प्रति किलो पर रही। जीएसटी के साथ अब सोना 114502 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 136135 रुपये प्रति किलो पर बिक रही है।

आईबीजेए के अनुसार, शुक्रवार को सोना बिना जीएसटी 109775 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जबकि चांदी 128000 रुपये प्रति किलो पर थी। आईबीजेए दिन में दो बार कीमतें जारी करता है—एक बार दोपहर 12 बजे और दूसरी बार शाम 5 बजे के आसपास।

क्यों आसमान छू रही हैं कीमतें?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी की चमक बढ़ रही है। स्पॉट गोल्ड की कीमत में 0.1% की बढ़ोतरी के साथ यह 3688.76 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं, दिसंबर डिलीवरी वाले यूएस गोल्ड फ्यूचर्स में 0.5% की उछाल आई और यह 3723.70 डॉलर पर है। चांदी की स्पॉट कीमत भी 0.3% बढ़कर 43.20 डॉलर प्रति औंस हो गई, जो 14 साल के उच्चतम स्तर पर है।

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक जिगर त्रिवेदी का कहना है, “सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर है। निवेशक इस हफ्ते आने वाले अमेरिकी महंगाई डेटा और फेडरल रिजर्व के बयानों पर नजर रखे हुए हैं। भू-राजनीतिक तनाव, डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ से जुड़ी चिंताएं, केंद्रीय बैंकों की खरीदारी और ETF में निवेश ने सोने को मजबूती दी है।”

कम ब्याज दरों का जादू

पिछले हफ्ते अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की कटौती की और भविष्य में और ढील देने के संकेत दिए। निवेशकों को उम्मीद है कि इस साल अक्टूबर और दिसंबर में 25-25 आधार अंकों की और कटौती होगी। कम ब्याज दरों का माहौल सोने के लिए फायदेमंद होता है। इस साल भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं, केंद्रीय बैंकों की खरीद और मौद्रिक नीति में ढील के चलते सोने ने 40% से ज्यादा रिटर्न दिया है।

केडिया कमोडिटीज के प्रेसीडेंट अजय केडिया के मुताबिक, “सोने और चांदी की तेजी अभी रुकने वाली नहीं है। फेड की ब्याज दरों में कटौती, डॉलर की कमजोरी, भू-राजनीतिक तनाव, कमजोर जॉब डेटा, केंद्रीय बैंकों की खरीदारी और त्योहारी मांग इसकी वजह हैं।” इसके अलावा, भारतीय रुपये में कमजोरी और शेयर बाजारों में सुस्ती ने भी सोने को सहारा दिया है।

सितंबर में सोने-चांदी की रिकॉर्ड उछाल

सितंबर में सोने की कीमत में 8779 रुपये प्रति 10 ग्राम की भारी बढ़ोतरी हुई है। वहीं, चांदी 14598 रुपये प्रति किलो महंगी हुई है। आईबीजेए के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त के आखिरी कारोबारी दिन सोना 102388 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 117572 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। त्योहारी सीजन में सोने-चांदी की मांग बढ़ने से कीमतों में और उछाल की संभावना है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment