19 May 2025, Mon

DM Savin Bansal की अनोखी पहल, बच्चों के सपनों को पंख दे रहा राज्य का पहला इंटेंसिव केयर शेल्टर

देहरादून : माननीय मुख्यमंत्री की प्रेरणा से शुरू हुई एक अनूठी पहल अब बच्चों के भविष्य को नई दिशा दे रही है। जिलाधिकारी (DM) सविन बंसल के नेतृत्व में भिक्षावृत्ति से बचाए गए बच्चे अब न केवल किताबी ज्ञान हासिल कर रहे हैं, बल्कि कंप्यूटर और संगीत जैसे कौशल भी सीख रहे हैं। राज्य का पहला आधुनिक इंटेंसिव केयर शेल्टर इन बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का एक मजबूत माध्यम बनकर उभरा है।

साधुराम इंटर कॉलेज में स्थापित इस शेल्टर को युद्धस्तर पर विकसित किया गया है। यहां बच्चों के लिए पढ़ाई-लिखाई से लेकर तकनीकी और रचनात्मक कौशल तक की व्यवस्था की गई है। शेल्टर में कंप्यूटर रूम स्थापित किया गया है, जहां बच्चे डिजिटल दुनिया की बारीकियां सीख रहे हैं।

इसके साथ ही संगीत कक्ष भी तैयार किया गया है, जिसमें वाद्ययंत्रों के साथ बच्चों को संगीत की शिक्षा दी जा रही है। स्वयंसेवकों और विशेषज्ञों की टीम इन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए दिन-रात जुटी हुई है।

यह शेल्टर प्रतिदिन 25-30 बच्चों को शिक्षा और कौशल प्रदान कर रहा है। इसमें भिक्षावृत्ति से बचाए गए बच्चों के अलावा संस्थानों और घरों से आए बच्चे भी शामिल हैं। पढ़ाई के साथ-साथ चित्रकला, खेल और अन्य गतिविधियों के जरिए इन नन्हे सपनों को नई उड़ान दी जा रही है।

DM सविन बंसल का यह प्रयास न सिर्फ बच्चों को शिक्षा से जोड़ रहा है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में भी एक बड़ा कदम है। इस शेल्टर में निजी स्कूलों जैसी सुविधाएं मौजूद हैं, जो बच्चों के लिए एक प्रेरणादायक माहौल तैयार कर रही हैं।

By Ganga

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *