---Advertisement---

उत्तराखंड के पूर्व CM Bhuwan Chandra Khanduri पंचतत्व में विलीन, हरिद्वार में राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

---Advertisement---

हरिद्वार, 20 मई 2026 (दून हॉराइज़न)। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेवानिवृत्त) बुधवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। हरिद्वार स्थित खड़खड़ी श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार (Bhuwan Chandra Khanduri antim sanskar) किया गया। इस दौरान सेना और पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम सलामी दी। पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र मनीष खंडूरी ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्में पूरी कीं।

जनरल खंडूड़ी (Bhuwan Chandra Khanduri) की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। समाज के हर वर्ग के लोगों ने नम आंखों से अपने चहेते नेता को विदाई दी। अंतिम संस्कार के समय खड़खड़ी घाट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर विशेष रूप से मौजूद रहे।

देहरादून से हरिद्वार तक दिग्गजों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

इससे पहले बुधवार सुबह देहरादून के वसंत विहार स्थित आवास पर उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उपराष्ट्रपति ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इसके बाद पार्थिव शरीर को बलवीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय लाया गया, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें कंधा देकर अंतिम यात्रा के लिए रवाना किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

‘पारदर्शिता और अनुशासन के प्रतीक थे Bhuwan Chandra Khanduri’

श्मशान घाट पर मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी जी का निधन राज्य और देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने सेना, केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री के रूप में पारदर्शिता व अनुशासन के साथ उत्कृष्ट कार्य किए। वह हमेशा हमारे प्रेरणा स्रोत रहेंगे और एक अभिभावक के रूप में उनकी कमी हमेशा खलेगी।

केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जनरल खंडूड़ी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन सादगी, अनुशासन और ईमानदारी की मिसाल था। सुशासन और लोकपाल जैसे महत्वपूर्ण विचारों को धरातल पर उतारने में उनकी भूमिका को पूरा देश हमेशा याद रखेगा।

Bhuwan Chandra Khanduri antim sanskar : अंतिम यात्रा में शामिल हुए ये प्रमुख चेहरे

इस मौके पर उत्तराखंड और केंद्र की राजनीति के कई प्रमुख चेहरे मौजूद रहे। इनमें पूर्व राज्यपाल व पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, तीरथ सिंह रावत, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, सांसद अनिल बलूनी, अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा और खजान दास सहित कई विधायक, जनप्रतिनिधि और संत समाज के लोग शामिल हुए।

उत्तराखंड की मुख्य खबरें
Angel Chakma Murder Case: पुलिस ने NCST को सौंपी रिपोर्ट, मुख्य आरोपी पर रेड नोटिस की तैयारी
Uttarakhand Weather: हरिद्वार-पंतनगर में पारा 40 पार, देहरादून समेत 3 जिलों में भीषण लू का येलो अलर्ट
Uttarakhand News : हाईटेंशन लाइन से टकराया बदरीनाथ से आ रहा हेलीकॉप्टर, पायलट की सूझबूझ से बची 6 जानें
Dehradun Hospital Fire: पैनेसिया अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, दम घुटने से बुजुर्ग महिला मरीज की मौत

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment