---Advertisement---

Uttarakhand Census 2027 : उत्तराखंड में जनगणना 2027 का पहला चरण पूरा, जानिए अब कब होगी लोगों की गिनती

---Advertisement---

देहरादून, 24 मई 2026 (दून हॉराइज़न)। उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत पहले चरण का काम पूरा कर लिया गया है। राज्यभर में 25 अप्रैल से चल रहा मकान सूचीकरण (House Listing) और मकानों की गणना का अभियान 24 मई को समाप्त हो गया।

सभी 13 जिलों में मकानों की गिनती के लिए कुल 29,665 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्स (HLB) बनाए गए थे। जनगणना कार्य निदेशालय के अनुसार, इन सभी ब्लॉक्स में गणना का काम शत-प्रतिशत पूरा हो चुका है। इन ब्लॉक्स को हाउस लिस्टिंग ब्लॉक क्रिएटर (HLBC) पोर्टल पर डिजिटली मैप किया गया था। इनमें 24,625 ब्लॉक ग्रामीण एवं जिला क्षेत्रों में और 5,040 ब्लॉक नगर निगम क्षेत्रों में शामिल थे।

इस बड़े पैमाने के अभियान को जमीन पर उतारने के लिए प्रदेशभर में 20,859 प्रगणकों (Enumerators) और 3,670 सुपरवाइजरों की तैनाती की गई थी।

71 हजार परिवारों ने की स्वगणना

मकान सूचीकरण का मुख्य अभियान शुरू होने से पहले 10 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच स्वगणना (Self-Enumeration) का विकल्प दिया गया था। इस दौरान राज्य के 71,104 परिवारों ने खुद अपनी जानकारी सिस्टम में दर्ज की। इसमें सबसे ज्यादा देहरादून जिले के 12,778 परिवार शामिल रहे। वहीं हरिद्वार में 8,090 और नैनीताल में 10,253 परिवारों ने स्वगणना का हिस्सा बनकर प्रक्रिया को आसान बनाया।

अब कब होगा लोगों की गिनती का काम?

मकान सूचीकरण का पहला चरण पूरा होने के बाद अब दूसरे चरण में लोगों की गिनती की जाएगी।

मैदानी और सामान्य इलाके: पूरे देश के साथ उत्तराखंड में भी 9 फरवरी से 28 फरवरी 2027 के बीच जनसंख्या गणना का काम होगा।

बर्फीले (Snowbound) इलाके: राज्य के ऊंचाई वाले और बर्फबारी वाले क्षेत्रों में मौसम की चुनौतियों को देखते हुए गणना का काम इसी साल 1 सितंबर से 30 सितंबर 2026 के बीच पूरा कर लिया जाएगा।

जिलों के आधार पर हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्स की स्थिति

जिलाबनाए गए HLB की संख्या
पौड़ी3501
हरिद्वार3077
उधमसिंह नगर2643
अल्मोड़ा2429
टिहरी2185
देहरादून1981
पिथौरागढ़1846
नैनीताल1775
चमोली1469
बागेश्वर1069
उत्तरकाशी950
चंपावत904
रुद्रप्रयाग793

11 नगर निगमों में जनगणना का दायरा

नगर निगमबनाए गए HLB की संख्या
देहरादून1957
हल्द्वानी678
रुद्रपुर577
हरिद्वार446
रुड़की350
काशीपुर317
कोटद्वार244
ऋषिकेश181
पिथौरागढ़143
अल्मोड़ा89
श्रीनगर58

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment