---Advertisement---

Dehradun : ईद पर सड़क पर नमाज पढ़ने की मनाही, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई तो होगी जेल

---Advertisement---

देहरादून, 27 मई 2026 (दून हॉराइज़न)। देहरादून में ईद-उल-जुहा (बकरीद) के पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए दून पुलिस ने कमर कस ली है। कानून व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए पुलिस ने पूरे नगर क्षेत्र को 5 जोन, 11 सेक्टर और 35 सब-सेक्टरों में विभाजित कर सुरक्षा का खाका तैयार किया है।

सुरक्षा कमान और अफसरों की तैनाती

सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए हर स्तर पर पुलिस अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। तैयार की गई रणनीति के मुताबिक, प्रत्येक जोन की कमान पुलिस उपाधीक्षक (डिप्टी एसपी) को दी गई है। इसके अलावा, सेक्टरों में प्रभारी निरीक्षक या थानाध्यक्ष और सब-सेक्टरों में उप निरीक्षकों (एसआई) को प्रभारी बनाया गया है।

मिश्रित आबादी और संवेदनशील इलाकों की पहचान कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सभी थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त करने और उपद्रवी तत्वों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

सड़कों पर नमाज और कुर्बानी को लेकर स्पष्ट निर्देश

त्योहार के दौरान शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए दून पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों में सर्वधर्म के गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठकें की हैं। इस दौरान पुलिस ने साफ निर्देश दिए हैं कि किसी भी हाल में सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ी जाएगी। मुस्लिम समुदाय के लोगों से केवल निर्धारित स्थलों पर ही नमाज अदा करने की अपील की गई है। इसके साथ ही, पुलिस टीमों ने क्षेत्र के कुर्बानी स्थलों का निरीक्षण किया है और केवल तय किए गए स्थानों पर ही कुर्बानी देने की हिदायत दी है।

पुराने आरोपियों पर शिकंजा और सोशल मीडिया पर निगरानी

त्योहार के दौरान माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले अवांछनीय तत्वों के खिलाफ पुलिस ने पहले ही कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस रिकॉर्ड के आधार पर पूर्व में गोकशी या अवैध पशु कटान के मामलों में लिप्त रहे आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है।

सुरक्षा का यह पहरा केवल जमीन पर ही नहीं, बल्कि डिजिटल स्पेस में भी रहेगा। पुलिस की मीडिया सेल और आईटी टीम सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की चौबीसों घंटे निगरानी कर रही है। पुलिस प्रशासन ने चेतावनी जारी की है कि यदि किसी भी व्यक्ति या ग्रुप द्वारा भ्रामक खबरें, सांप्रदायिक पोस्ट या अफवाहें फैलाने का प्रयास किया गया, तो उसके खिलाफ तत्काल कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment