---Advertisement---

Navratri 2025 Puja Tips : नवरात्रि में माता रानी को चढ़ाएँ ये शुभ फूल, मिलेगी अपार कृपा

---Advertisement---

Navratri 2025 Puja Tips : शारदीय नवरात्रि 2025 का आरंभ हो चुका है। यह पर्व मां दुर्गा और शक्ति की उपासना का पावन समय है। शास्त्रों में वर्णन है कि नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गा की भक्ति से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है।

ऐसा भी माना जाता है कि यदि इन दिनों में मां को उनके प्रिय फूल अर्पित किए जाएं, तो साधक की हर मनोकामना पूर्ण होती है और घर में खुशहाली का वास होता है। आइए जानते हैं नवरात्रि में मां दुर्गा को कौन-से पुष्प चढ़ाना शुभ माना गया है।

लाल गुड़हल का फूल

मां दुर्गा को लाल गुड़हल का फूल अत्यंत प्रिय है। मान्यता है कि नवरात्रि में माता को यह पुष्प अर्पित करने से साधक को सौभाग्य और सफलता प्राप्त होती है।

यह उसी प्रकार फलदायी माना जाता है जैसे भगवान शिव को बेलपत्र चढ़ाना।

गेंदे का फूल

नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा के समय गेंदे का फूल चढ़ाना बेहद शुभ फलदायी होता है।

कहा जाता है कि इससे धन की प्राप्ति होती है और घर-परिवार में ज्ञान व बुद्धि का विकास होता है। यह फूल नकारात्मकता को दूर करने वाला माना जाता है।

गुलाब का फूल

लाल या गुलाबी गुलाब का फूल माता रानी को अर्पित करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है।

घर में शांति, प्रेम और समृद्धि बनी रहती है और परिवारजनों पर मां की विशेष कृपा होती है।

हरसिंगार के फूल

हरसिंगार, जिसे पारिजात भी कहा जाता है, मां दुर्गा को अत्यंत प्रिय है। नवरात्रि में इन फूलों को चढ़ाने से मानसिक तनाव दूर होता है और जीवन में तरक्की के नए अवसर प्राप्त होते हैं।

कमल का फूल

कमल का फूल मां लक्ष्मी के साथ-साथ मां दुर्गा को भी अत्यंत प्रिय है। नवरात्रि में इसे अर्पित करने से कार्यों में सफलता मिलती है और रुके हुए काम बनने लगते हैं।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment