---Advertisement---

Roorkee Kanwar Yatra Dispute : हरिद्वार में कांवड़ टूटने पर हिंसक झड़प, युवक को बुरी तरह पीटा

---Advertisement---

रुड़की, 8 अगस्त 2026 (दून हॉराइज़न)।

Roorkee Kanwar Yatra Dispute : हरिद्वार जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान जल खंडित होने के बाद स्थिति अचानक हिंसक हो गई। दरियापुर गांव के पास गंगाजल गिर जाने से गुस्साए कांवड़ यात्रियों ने एक स्थानीय युवक पर हमला बोल दिया। मारपीट की इस घटना से मौके पर भगदड़ मच गई और इलाके में भारी तनाव फैल गया।

पिरान कलियर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दरियापुर गांव की सड़क से कांवड़ियों का जत्था गुजर रहा था। सरसावा निवासी कांवड़ यात्री अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे थे। इसी बीच रास्ते में एक स्थानीय युवक के टकराने से पवित्र गंगाजल नीचे गिरकर खंडित हो गया।

जल गिरते ही सरसावा के कांवड़ यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। कांवड़ियों ने बिना कोई बात सुने स्थानीय युवक को घेर लिया और उसकी जमकर पिटाई शुरू कर दी। अचानक शुरू हुई मारपीट से आसपास के दुकानों और सड़कों पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की खबर मिलते ही पुलिस बल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने आक्रामक हो रहे कांवड़ियों को घेरकर दोनों पक्षों को अलग-अलग किया। स्थानीय निवासियों ने लहूलुहान और घायल युवक को तुरंत एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल, सीओ सुमित पांडेय और पिरान कलियर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी खुद मोर्चे पर उतरे। आला अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ स्थिति को घेराबंदी में लेकर कांवड़ियों से सीधे बातचीत शुरू की।

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि जल खंडित होने की वजह से विवाद हुआ था जिसमें एक युवक घायल हुआ है। स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में ले लिया गया है और शांति व्यवस्था बनी हुई है।

विवाद खत्म कराने के लिए पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए एक पुलिसकर्मी को कांवड़ यात्री के साथ सरकारी वाहन से हरकी पैड़ी भेजा। हरकी पैड़ी पर पूरी विधि-विधान के साथ कांवड़ में दोबारा गंगाजल भरा गया।

गंगाजल दोबारा भरवाने के बाद कांवड़ को पुनः स्थापित कराया गया। इसके बाद पुलिस सुरक्षा के बीच सरसावा के कांवड़ यात्रियों के जत्थे को उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया। त्वरित पुलिस कार्रवाई से संभावित सांप्रदायिक और बड़ा बवाल समय रहते टल गया।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment