---Advertisement---

School Holiday : भारी बारिश ने बढ़ाई टेंशन, उत्तराखंड के इन जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद

---Advertisement---

देहरादून, 13 अगस्त 2026 (दून हॉराइज़न)।

School Holiday : देहरादून, नैनीताल और पिथौरागढ़ के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में 14 अगस्त 2026 को अवकाश का आदेश जारी हुआ है। कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के बच्चों और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर यह आदेश सख्ती से लागू होगा। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने छात्रों के स्कूल जाने के रास्तों को खतरनाक बना दिया है। जिला प्रशासन बच्चों की सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह का जोखिम उठाने के मूड में नहीं है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल में अत्यधिक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। आकाशीय बिजली चमकने और बादलों की भयानक गर्जना के साथ बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर चलेंगे। जलभराव की समस्या शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों को अपनी चपेट में ले लेगी। नदियों और उफनते गदेरों के किनारे बसे इलाकों में बाढ़ जैसा खतरा पैदा हो गया है।

हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग, चंपावत और उधम सिंह नगर जिलों के लिए येलो अलर्ट की घोषणा हुई है। इन सात जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की पूरी संभावना जताई गई है। स्थानीय लोगों को सतर्क रहने और बरसाती नदी-नालों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने को कहा गया है। पहाड़ों से मैदानी इलाकों की तरफ पानी का बहाव तेजी से बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा सकता है।

राज्य के पर्वतीय मार्गों पर भूस्खलन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहाड़ियों से टूटकर गिरते बड़े-बड़े बोल्डर और मलबा सड़कों को पूरी तरह ब्लॉक कर रहे हैं। यातायात व्यवस्था ठप पड़ गई है। स्थानीय निवासियों और यात्रियों को कई घंटों तक रास्तों में फंसना पड़ रहा है। प्रशासन की टीमें मशीनों के साथ संवेदनशील मार्गों को खोलने की जद्दोजहद में जुटी हैं।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment