Navratri Sabudana Paratha Recipe : नवरात्रि के पावन अवसर पर व्रत रखने के दौरान हल्का, हेल्दी और स्वादिष्ट खाना हर किसी को चाहिए होता है।
ऐसे में साबूदाना पराठा एक परफेक्ट ऑप्शन है। यह न सिर्फ पेट भरता है बल्कि तुरंत ऊर्जा भी प्रदान करता है। खास बात यह है कि इसे घर पर बहुत आसानी से बनाया जा सकता है और यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है।
आप इसे ब्रेकफास्ट, हल्के लंच या स्नैक के रूप में भी सर्व कर सकते हैं।
सामग्री
- साबूदाना – 1 कप
- उबले और कद्दूकस किए आलू – 1.5 कप
- हरी मिर्च – 2–3 (बारीक कटी हुई)
- अदरक – 1 छोटा टुकड़ा (कटा हुआ)
- जीरा – 1 चम्मच
- सेंधा नमक – स्वाद अनुसार
- हरा धनिया – 2–3 टेबलस्पून (बारीक कटा हुआ)
- घी – पराठा सेंकने के लिए
- पानी – आवश्यकता अनुसार
बनाने की विधि
सबसे पहले साबूदाना को धीमी आंच पर हल्का भून लें। ठंडा होने पर इसे पीसकर बारीक पाउडर बना लें। थोड़ी मात्रा अलग रख लें, बाद में पराठा बेलने के लिए।
बाकी साबूदाना पाउडर में उबले और कद्दूकस किए आलू, हरी मिर्च, अदरक, जीरा, सेंधा नमक और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिलाएं।
सारी सामग्री को गूंधकर नरम आटा तैयार करें और कुछ मिनट के लिए ढककर रख दें।
मूंगफली की चटनी के लिए मिक्सी में मूंगफली, जीरा, हरी मिर्च, अदरक, सेंधा नमक, हरा धनिया, नींबू का रस और बर्फ डालकर पीस लें।
आटे को थोड़ा पानी डालकर नरम और लचीला बनाएं। आटे को बराबर हिस्सों में बाँटकर छोटे-छोटे गोले बनाएं।
हर गोले को साबूदाना पाउडर में लपेटें और बेलन से गोल पराठा बेलें।
तवा मीडियम आंच पर गर्म करें और पराठा डालें। पहले एक तरफ सेकें, फिर पलटकर घी लगाएं।
दूसरी तरफ भी घी लगाकर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेकें।
दोनों तरफ से सुनहरा होने के बाद गरमा-गरम पराठा सर्व करें।
साबूदाना पराठा न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि हेल्दी भी है। इसे बनाना आसान है और यह नवरात्रि व्रत में एनर्जी देने का बेहतरीन विकल्प है।







