Navratri Shake Recipe : नवरात्रि के दौरान व्रत रखते समय स्वाद और ऊर्जा दोनों की कमी महसूस होती है। ऐसे में मखाना शेक बन जाता है सबसे बेहतरीन विकल्प।
यह ड्रिंक ना केवल हेल्दी है बल्कि बनाने में भी आसान और स्वादिष्ट है। मखाने के पोषण से आपका शरीर तरोताजा रहेगा और शेक का हल्का मीठा स्वाद व्रत को और खास बना देगा।
आप इसे सुबह उठते ही पी सकते हैं या शाम को जब एनर्जी की जरूरत हो। हर घूंट में आपको ऊर्जा और स्वाद दोनों का अनुभव मिलेगा।
सामग्री
- मखाना – 1 कप
- काजू – 5
- बादाम – 5
- खजूर – 3
- गर्म दूध – ½ कप
- सफेद या डार्क चॉकलेट (70% कोको) – 1 टेबलस्पून
- दूध – ¼ कप
- सूखी गुलाब की पंखुड़ियां – सजावट के लिए
- भुना हुआ मखाना – सजावट के लिए
विधि
सबसे पहले मखाने को धीमी आंच पर तब तक भूनें जब तक वह पूरी तरह से कुरकुरा न हो जाए। फिर इसे अलग रख दें।
काजू, बादाम और खजूर को गर्म दूध में 30 मिनट के लिए भिगो दें ताकि ये नरम हो जाएं।
भुने हुए मखानों को ब्लेंडर में डालकर बारीक पाउडर बना लें।
अब भीगे हुए मेवे, खजूर और चॉकलेट को इसमें डालकर अच्छी तरह पेस्ट तैयार करें।
फिर इसमें दूध डालकर तब तक ब्लेंड करें जब तक मिश्रण पूरी तरह से चिकना न हो जाए।
तैयार शेक को गिलास में डालें और ऊपर से सूखी गुलाब की पंखुड़ियां और भुना हुआ मखाना डालकर सजाएं।
यह शेक नवरात्रि व्रत के दौरान स्वाद और ऊर्जा दोनों का परफेक्ट मेल है।







