---Advertisement---

Uttarakhand BJP Chief : रामलीला मैदान शुद्धिकरण पर बोले महेंद्र भट्ट, कांग्रेस पर साधा निशाना

---Advertisement---

उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) की जनसभा के बाद छिड़ा सियासी घमासान शांत होने का नाम नहीं ले रहा। 8 अगस्त को हल्द्वानी के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित इस रैली के दो दिन बाद ‘श्री राम सेना धर्मार्थ सेवा न्यास’ नामक संस्था ने मैदान में शुद्धिकरण यज्ञ किया था।

यह भी पढ़ें : सड़क नापने गई सरकारी टीम पर बरसे जूते-पत्थर, वीडियो आया सामने

अब इस पूरे प्रकरण पर उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष (Uttarakhand BJP Chief) महेंद्र भट्ट का बयान सामने आया है, जिसके बाद प्रदेश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज हो गया है।

महेंद्र भट्ट ने दिया सफाई पर जोर

मसूरी में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के रक्षाबंधन कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मीडिया से बातचीत में घटना को लेकर अपनी बात रखी। भट्ट ने कहा कि हल्द्वानी के रामलीला मैदान में राम मंदिर परिसर मौजूद है, जहां कांग्रेस की सभा के दौरान गंदगी फैलाई गई और आपत्तिजनक नारे लगाए गए। उनका दावा है कि मैदान का शुद्धिकरण किसी अनुसूचित जाति के नेता की वजह से नहीं, बल्कि वहां फैली गंदगी और नारों के कारण हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के लोग ही अपने नेता की खिल्ली उड़ा रहे हैं और यह बात खुद खरगे जी भी भली-भांति समझते होंगे।

यह भी पढ़ें : 36 घंटे काम और कम वेतन, अब आर-पार के मूड में 600 पीजी डॉक्टर

संसद से लेकर सड़क तक घमासान

यह मामला 13 अगस्त को संसद के उच्च सदन तक पहुंच गया था। राज्यसभा (Rajya Sabha) में खुद मल्लिकार्जुन खरगे ने इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाते हुए इसे व्यक्तिगत और सामाजिक स्तर पर अपमानजनक करार दिया। इस पर सदन में भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराने का भरोसा दिया था। संगठन के स्तर पर भाजपा पहले ही यह स्पष्ट कर चुकी है कि यज्ञ कराने वाली संस्था से पार्टी का कोई औपचारिक संबंध नहीं है।

विपक्ष ने साधा कड़ा निशाना

उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष (Leader of Opposition) यशपाल आर्य ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। आर्य ने कहा कि किसी सार्वजनिक स्थल को जातिगत आधार पर शुद्ध करने की सोच संविधान और सामाजिक समानता का खुला अपमान है। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि यह घटना हर नागरिक को शर्मसार करने वाली है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की इस विभाजनकारी मानसिकता के खिलाफ कांग्रेस व्यापक स्तर पर आवाज उठाएगी।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का कहर, देहरादून में 49 केस और 5 की मौत

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment