---Advertisement---

Budget Smartphones : तीन साल तक हैंग न होने वाले 4 पॉकेट-फ्रेंडली फोन, कीमत सिर्फ 7000

---Advertisement---

Budget Smartphones : क्या आप कम बजट में ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, जिसमें शानदार कैमरा, लंबी चलने वाली बैटरी और 8GB तक रैम हो? अगर हां, तो Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल आपके लिए लाई है itel और Lava के बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन्स की शानदार रेंज।

ये फोन्स न सिर्फ किफायती हैं, बल्कि इनमें आपको बेहतरीन कैमरा क्वालिटी, दमदार बैटरी और तेज प्रोसेसर का शानदार कॉम्बिनेशन मिलेगा। आइए जानते हैं इन स्मार्टफोन्स की खासियत और Amazon की सेल में मिल रही तगड़ी छूट के बारे में।

itel और Lava के फोन्स पर बंपर छूट

Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में itel और Lava के स्मार्टफोन्स 7000 रुपये से भी कम कीमत में उपलब्ध हैं। ये फोन्स उन लोगों के लिए परफेक्ट हैं, जो फीचर फोन से स्मार्टफोन की दुनिया में कदम रखना चाहते हैं। कम कीमत में शानदार फीचर्स के साथ ये स्मार्टफोन्स आपके बजट को हिलाए बिना टेक्नोलॉजी का मजा देंगे। तो चलिए, देखते हैं इन स्मार्टफोन्स की पूरी लिस्ट और उनकी खूबियां।

itel Zeno 20 

itel Zeno 20 एक शानदार स्मार्टफोन है, जो 6.6 इंच के HD+ IPS डिस्प्ले के साथ आता है। इसका 90Hz रिफ्रेश रेट स्क्रॉलिंग को स्मूथ बनाता है। Amazon की सेल में itel Zeno 20 सिर्फ 5,498 रुपये में उपलब्ध है। यह फोन Unisoc T7100 चिपसेट से लैस है, जो 3 साल तक लैग-फ्री परफॉर्मेंस का वादा करता है। फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसमें 13MP रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। साथ ही, 5,000mAh की दमदार बैटरी और 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट इसे और खास बनाता है।

itel A80 

itel A80 उन लोगों के लिए है, जो बड़ा डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस चाहते हैं। इसमें 6.67 इंच का पंच होल डिस्प्ले है, जिसमें डायनेमिक बार फीचर मिलता है। itel A80 में 8GB रैम और 50MP Super HDR कैमरा दिया गया है, जो शानदार फोटोज खींचने में माहिर है। यह स्मार्टफोन 3 साल तक लैग-फ्री एक्सपीरियंस देने का दावा करता है। Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में itel A80 को आप 6,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

Lava Bold N1 Pro 

Lava Bold N1 Pro में 6.67 इंच का HD+ IPS डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसका Unisoc T606 प्रोसेसर तेज और स्मूथ परफॉर्मेंस देता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP AI प्राइमरी सेंसर और 8MP फ्रंट कैमरा है। Amazon की सेल में Lava Bold N1 Pro को 6,599 रुपये की किफायती कीमत में खरीदा जा सकता है। यह फोन स्टाइल और परफॉर्मेंस का शानदार मिश्रण है।

Lava Bold N1 

Lava Bold N1 में 6.75 इंच का 90Hz डिस्प्ले और Unisoc SC9863A प्रोसेसर है। इसमें 13MP रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। 5,000mAh की बैटरी इसे लंबे समय तक चलने वाली पावर देती है। Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Lava Bold N1 सिर्फ 5,999 रुपये में उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो कम बजट में अच्छा फोन चाहते हैं।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment