---Advertisement---

टीसीआई ने मनाया ड्राइवर डिग्निटी डे 2026, सात राज्यों में चलाए गए विशेष स्वास्थ्य और सुरक्षा शिविर

---Advertisement---

दून हॉराइज़न, हरिद्वार (18 सितंबर) : देश की आपूर्ति श्रृंखला (Supply Chain) को गति देने वाले चालकों के योगदान को सराहते हुए ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (TCI) ने इस वर्ष भी ड्राइवर डिग्निटी डे का आयोजन किया। इस विशेष अवसर पर कंपनी ने देश के अलग-अलग हिस्सों में ड्राइवरों की सेहत, सुरक्षा और उनके आत्मसम्मान को प्राथमिकता देते हुए कई बड़े कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की। लॉजिस्टिक्स सेक्टर में काम करने वाले इन चालकों की भूमिका को रेखांकित करते हुए संस्थान ने एक सुरक्षित कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया है।

सात राज्यों में स्वास्थ्य और नेत्र परीक्षण शिविर

कार्यक्रम के तहत देश के सात प्रमुख राज्यों में विशेष स्वास्थ्य शिविरों का संचालन किया गया। इस अभियान के दौरान लगभग 1280 ड्राइवरों के रूटीन हेल्थ चेकअप के साथ-साथ नेत्र परीक्षण (Eye Checkup) भी किए गए। विशेषज्ञों की देखरेख में हुई इन जांचों का मुख्य उद्देश्य चालकों में निवारक स्वास्थ्य देखभाल (Preventive Healthcare) को बढ़ावा देना था, ताकि ड्राइविंग के दौरान कमजोर दृष्टि या अन्य शारीरिक समस्याओं के कारण होने वाले जोखिमों को कम किया जा सके। इसके अलावा योग्य चिकित्सकों द्वारा चालकों को स्वास्थ्य से जुड़ी जरूरी काउंसलिंग भी दी गई।

सड़क सुरक्षा और ‘टीसीआई सेफ सफर’ की पहल

स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ सड़क सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए ‘टीसीआई सेफ सफर’ अभियान के अंतर्गत जागरूकता सत्रों का आयोजन किया गया। इन सत्रों में ड्राइवरों को सफर के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से समझाया गया। मुख्य रूप से शराब पीकर वाहन न चलाने, गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन के इस्तेमाल से बचने और निर्धारित गति सीमा का कड़ाई से पालन करने जैसी बेहद अहम बातों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट सेवा दे रहे चालकों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

हरिद्वार और रुद्रपुर समेत इन प्रमुख केंद्रों पर रहे आयोजन

यह व्यापक अभियान देश के कई चुनिंदा लॉजिस्टिक्स hubs और ट्रांसपोर्ट केंद्रों पर आयोजित किया गया। उत्तराखंड के औद्योगिक शहर हरिद्वार और रुद्रपुर के अलावा हरियाणा के ताज नगर व पटौदी, पंजाब के राजपुरा, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, महाराष्ट्र के भिवंडी, गुजरात के सानंद और कर्नाटक के बिदादी में भी विभिन्न कार्यक्रम संपन्न हुए। स्थानीय लोकेशन इंचार्ज की अगुवाई में ड्राइवरों का स्वागत किया गया और उनके साथ संवाद स्थापित किया गया, जिससे चालकों और प्रबंधन के बीच आपसी तालमेल को और मजबूती मिली है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment