---Advertisement---

उत्तराखंड में बड़ा पुलिस फेरबदल, देहरादून एसएसपी ने 21 दरोगा बदले

---Advertisement---

दून हॉराइज़न, देहरादून (25 सितंबर) : राजधानी देहरादून में कानून व्यवस्था और थानों की कार्यप्रणाली को धार देने के मकसद से पुलिस महकमे में एक व्यापक प्रशासनिक सर्जरी की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून ने जिले में तैनात नागरिक पुलिस के 21 उप निरीक्षकों और अपर उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में तत्काल प्रभाव से फेरबदल करने का आदेश जारी किया है।

जारी सूची में चौकी प्रभारियों, वरिष्ठ उप निरीक्षकों (Senior Sub Inspectors – SSI) और थानों के विवेचकों की नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं। इसके साथ ही पहले से जारी एक सब-इंस्पेक्टर के ट्रांसफर आदेश को पूरी तरह निरस्त भी कर दिया गया है। ऋषिकेश और नगर सर्किल में कई प्रभारियों की अदला-बदलीजारी तबादला सूची (Police Transfer List) पर गौर करें तो तीर्थनगरी ऋषिकेश और नगर क्षेत्र के कई अहम थानों में नए चेहरे तैनात किए गए हैं।

चौकी प्रभारी त्रिवेणी घाट विनेश कुमार को अब एम्स ऋषिकेश चौकी का नया जिम्मा सौंपा गया है, जबकि एम्स चौकी प्रभारी देवेन्द्र पंवार को त्रिवेणी घाट चौकी भेजा गया है। आईएसबीटी ऋषिकेश चौकी के प्रभारी मुकेश थलेड़ी को पटेलनगर थाने में वरिष्ठ उप निरीक्षक (SSI) बनाया गया है। उनकी जगह पुलिस लाइन से दिनेश चमोली को आईएसबीटी ऋषिकेश चौकी प्रभारी की कमान मिली है।

वहीं, बसंतविहार थाने से मुकेश नेगी को ऋषिकेश कोतवाली स्थानांतरित किया गया है। शहरी थानों और जांच शाखा में नए चेहरे तैनातशहर के मुख्य थानों के बीच भी अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। बसंतविहार के वरिष्ठ उप निरीक्षक दुर्गेश कोठियाल अब कैंट कोतवाली के एसएसआई होंगे, जबकि कैंट से ओमप्रकाश को बसंतविहार एसएसआई पद पर भेजा गया है।

इसके अलावा, डोईवाला के एसएसआई मनोहर सिंह रावत को नेहरू कॉलोनी थाने का एसएसआई बनाया गया है। रायपुर, पटेलनगर, प्रेमनगर और रायवाला थानों में भी नई नियुक्तियां हुई हैं। विशेष जांच शाखा (SIS) में तैनात सोमवीर को रायपुर थाना और जसपाल गुंसाईं को सहसपुर थाने में एसएसआई बनाया गया है, जबकि प्रेमनगर से रवि प्रसाद कवि और कोतवाली से अमन चड्ढा को एसआईएस शाखा भेजा गया है।

लाइन हाजिर अफसरों को फील्ड तैनाती, एक तबादला हुआ रद्दप्रशासनिक सूची की सबसे अहम बात यह रही कि पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत अधिकारियों को फिर से मैदानी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पुलिस लाइन से सचिन पुण्डीर को डोईवाला एसएसआई, देवेन्द्र नेगी को पटेलनगर थाना और मनमोहन को क्लेमेंटाउन थाने में तैनाती दी गई है।

आदेश के अंत में एक पुराना फैसला भी बदला गया। उप निरीक्षक अजय प्रकाश भट्ट का 8 सितंबर 2026 को विकासनगर से थाना कैंट के लिए किया गया तबादला आदेश निरस्त कर दिया गया है। एसएसपी कार्यालय ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को बिना किसी देरी के नए तैनाती स्थल पर आमद दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

देहरादून पुलिस तबादला सूची, देखें किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी

क्र.सं.नाम निरीक्षक / उपनिरीक्षककहाँ सेकहाँ को
1उ०नि०ना०पु० दुर्गेश कोठियालव०उ०नि० बसंतविहारव०उ०नि० कैण्ट
2उ०नि०ना०पु० ओमप्रकाशव०उ०नि० कैण्टव०उ०नि० बसंतविहार
3उ०नि०ना०पु० मनोहर सिंह रावतव०उ०नि० थाना डोईवालाव०उ०नि० थाना नेहरूकालोनी
4उ०नि०ना०पु० राजीव धारीवालथाना सहसपुरथाना बसन्तविहार
5उ०नि०ना०पु० मुकेश थलेडीचौ०प्र० आईएसबीटी ऋषिकेशव०उ०नि० पटेलनगर
6उ०नि०ना०पु० प्रवीन पुण्डीरव०उ०नि० थाना सहसपुरथाना पटेलनगर
7उ०नि०ना०पु० प्रमोद शाहव०उ०नि० पटेलनगरथाना कोतवाली नगर
8उ०नि०ना०पु० दिनेश चमोलीपुलिस लाईनचौ०प्र० आईएसबीटी ऋषिकेश
9उ०नि०ना०पु० रवि प्रसाद कविथाना प्रेमनगरएस०आई०एस० शाखा
10उ०नि०ना०पु० अमन चड्ढाथाना कोतवाली नगरएस०आई०एस० शाखा
11उ०नि०ना०पु० सोमवीरएस०आई०एस० शाखाथाना रायपुर
12उ०नि०ना०पु० जसपाल गुँसाईएस०आई०एस० शाखाव०उ०नि० थाना सहसपुर
13उ०नि०ना०पु० मुकेश नेगीथाना बसंतविहारथाना ऋषिकेश
14उ०नि०ना०पु० विनेश कुमारचौ०प्र० त्रिवेणीघाटचौ०प्र० एम्स ऋषिकेश
15उ०नि०ना०पु० देवेन्द्र पंवारचौ०प्र० एम्स ऋषिकेशचौ०प्र० त्रिवेणीघाट
16उ०नि०ना०पु० सचिन पुण्डीरपुलिस लाईनव०उ०नि० थाना डोईवाला
17उ०नि०ना०पु० मुकेश कुमारथाना प्रेमनगरथाना रायवाला
18उ०नि०ना०पु० जगदम्बा प्रसादथाना रायवालाथाना प्रेमनगर
19उ०नि०ना०पु० चंद्रशेखर नोटियालथाना विकासनगरथाना प्रेमनगर
20अ०उ०नि०ना०पु० देवेन्द्र नेगीपुलिस लाईनथाना पटेलनगर
21अ०उ०नि०ना०पु० मनमोहनपुलिस लाईनथाना क्लेमेन्टाउन

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment