Xiaomi 17 Pro Max : Xiaomi ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 17 Pro Max को चीन में 25 सितंबर 2025 को लॉन्च किया। यह फोन Xiaomi 17 सीरीज़ का सबसे हाई-एंड मॉडल है। जिसमें दमदार फीचर्स और प्रीमियम डिज़ाइन दिया गया है। Xiaomi 17 Pro Max जैसा पावरफुल फोन देखकर तो हर कोई हैरान हो जाएगा!
डिस्प्ले और डिज़ाइन
इस फोन में 6.9 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले है। जो 1Hz से 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। स्क्रीन की ब्राइटनेस 3500 nits तक जा सकती है। जिससे धूप में भी साफ दिखता है। खास बात यह है कि Xiaomi 17 Pro Max में 2.9 इंच का सेकेंडरी डिस्प्ले पीछे की तरफ दिया गया है। जिसमें नोटिफिकेशन और सेल्फी प्रीव्यू जैसी चीजें देखी जा सकती हैं। ये डिज़ाइन Xiaomi 17 Pro Max को बाकी फोन्स से अलग बनाता है, जैसे कोई जासूसी गैजेट!
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
Xiaomi 17 Pro Max को Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। यह फोन 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज के साथ आता है। गेमिंग हो या मल्टीटास्किंग, Xiaomi 17 Pro Max हर काम में स्मूथ परफॉर्मेंस देता है। अगर आप हेवी यूजर हैं, तो ये फोन आपकी जिंदगी आसान कर देगा।
कैमरा सेटअप
कैमरे के मामले में भी Xiaomi 17 Pro Max बेहद पावरफुल है। इसमें तीन 50MP कैमरे दिए गए हैं। एक वाइड, एक अल्ट्रा-वाइड और एक 5x ज़ूम वाला टेलीफोटो कैमरा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा है। जो हाई-क्वालिटी रिज़ल्ट देता है। फोटो क्लिक करने का शौक है? तो Xiaomi 17 Pro Max आपके लिए परफेक्ट चॉइस।
बैटरी और चार्जिंग
इस स्मार्टफोन में 7500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। चार्जिंग के लिए इसमें 100W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट है। यानी बैटरी बैकअप भी ज़बरदस्त और चार्जिंग भी बेहद तेज़। Xiaomi 17 Pro Max के साथ पूरे दिन बिना टेंशन फोन चलाएं।
सॉफ़्टवेयर और फीचर्स
फोन में HyperOS 3 (Android 16 बेस्ड) दिया गया है। इसके अलावा Xiaomi 17 Pro Max IP68 वॉटर रेजिस्टेंट है। पीछे दिया गया सेकेंडरी डिस्प्ले फोन को और भी खास बनाता है। ये फीचर्स Xiaomi 17 Pro Max को फ्यूचर-रेडी बनाते हैं।
कीमत और उपलब्धता
चीन में इसके बेस मॉडल (12GB RAM + 512GB स्टोरेज) की शुरुआती कीमत करीब CNY 5,999 रखी गई है। अभी भारत या ग्लोबल मार्केट में Xiaomi 17 Pro Max के लॉन्च की तारीख तय नहीं हुई है। लेकिन उम्मीद है कि 2026 की शुरुआत में यह आ सकता है।









