एलन टैलेंटेक्स 2027 में देहरादून के 4200 छात्रों ने परीक्षा दी। 90% स्कॉलरशिप और 2.5 करोड़ के नकद पुरस्कारों के साथ नवंबर में जारी होगा संयुक्त परिणाम।
देहरादून (26 अक्टूबर) : स्कूली स्तर से ही मेडिकल और इंजीनियरिंग जैसी कठिन प्रवेश परीक्षाओं की नींव मजबूत करने के इरादे से आयोजित ‘टैलेंटेक्स 2027’ में देहरादून के करीब 4,200 छात्रों ने अपनी शैक्षणिक क्षमता का प्रदर्शन किया है। एलन करियर इंस्टीट्यूट की ओर से 25 अक्टूबर को आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में कक्षा 5 से 10 तक के मेधावियों ने हिस्सा लिया, जहां उनके सामने 2.50 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार और 90 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति हासिल करने का सीधा अवसर खुला है।
ढाई करोड़ के नकद इनाम और नब्बे फीसदी छात्रवृत्ति
एलन देहरादून के सेंटर हेड विनय माकिन के अनुसार, टैलेंटेक्स केवल एक सामान्य स्कॉलरशिप टेस्ट नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों को बहुत कम उम्र में जेईई, नीट और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड के वास्तविक परीक्षा पैटर्न से रूबरू कराता है। इस परीक्षा के जरिए छात्रों को उनकी अखिल भारतीय स्तर (AIR) और राज्य स्तरीय रैंक का सटीक ब्योरा मिलेगा, जिससे वे अपनी कमजोरियों और मजबूत पक्षों का सही विश्लेषण कर सकेंगे।
संस्थान ने यह भी स्पष्ट किया है कि सफल प्रतिभागियों को आगामी शैक्षणिक सत्र 2027-28 के पाठ्यक्रमों में 90 प्रतिशत तक फीस रियायत दी जाएगी, जबकि 20 दिसंबर तक नामांकन कराने वाले छात्रों के लिए विशेष ‘अर्ली बर्ड’ फीस लाभ का भी प्रावधान रखा गया है।
देश भर में तीन लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल
इस वर्ष टैलेंटेक्स का आयोजन देश के 27 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों के 447 शहरों में फैले 1,405 परीक्षा केंद्रों पर एक साथ किया गया। पूरे देश से कुल 3.47 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने इसमें अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिसमें 3.25 लाख छात्र ऑफलाइन केंद्रों पर पहुंचे और 22 हजार से अधिक ने ऑनलाइन माध्यम चुना। अकेले उत्तर भारत क्षेत्र से लगभग 20 हजार छात्र शामिल हुए, जिसमें देहरादून केंद्र की 4,200 छात्रों की भागीदारी उत्तराखंड के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है। एक ही दिन पूरे देश में समान प्रश्नपत्र और माहौल के बीच परीक्षा कराने का मकसद सभी छात्रों को एक निष्पक्ष राष्ट्रीय बेंचमार्क उपलब्ध कराना रहा।
नवंबर के दूसरे हफ्ते में जारी होगा संयुक्त परिणाम
संस्थान प्रबंधन के अनुसार, टैलेंटेक्स 2027 का संयुक्त परिणाम नवंबर के दूसरे सप्ताह में घोषित कर दिया जाएगा। परिणाम जारी होने के बाद राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि स्कूली स्तर पर ऐसे राष्ट्रीय टेस्ट से छात्रों में कॉम्पिटिटिव एप्टीट्यूड विकसित होता है, जिससे आगे चलकर बोर्ड परीक्षाओं के साथ-साथ 11वीं और 12वीं में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं का दबाव काफी हद तक कम हो जाता है।









