---Advertisement---

Banana Barfi Recipe : अब भूल जाइए काजू और नारियल, ट्राय करें पके केले की बर्फी

---Advertisement---

Banana Barfi Recipe : मीठा खाने का मन हो और घर में काजू या नारियल बर्फी जैसी महंगी मिठाई बनाने की सामग्री न हो, तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं।

आपके किचन में रखे पके हुए केले भी एक शानदार मिठाई में बदल सकते हैं।

जी हां, पके केले से बनने वाली केले की बर्फी न सिर्फ बेहद स्वादिष्ट होती है, बल्कि यह हेल्दी भी है। बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को यह मिठाई पसंद आएगी।

इसकी सबसे खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा मेहनत और महंगे सामान की जरूरत नहीं होती।

बस कुछ आसान सी चीजें जो आपके घर में पहले से मौजूद हैं, उन्हीं से आप मिनटों में झटपट केले की बर्फी तैयार कर सकते हैं।

केले की बर्फी बनाने के लिए ज़रूरी सामग्री

  • पके केले – 3 से 4 (मीडियम साइज)
  • कद्दूकस किया हुआ नारियल (ताज़ा या सूखा) – आधा कप
  • चीनी – ¼ से ½ कप (अपने स्वाद के अनुसार)
  • घी – 1 बड़ा चम्मच
  • इलायची पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • मेवे (काजू, बादाम) – सजावट के लिए

बनाने की आसान विधि

सबसे पहले पके केले छीलकर अच्छे से मैश कर लें। एक नॉन-स्टिक पैन में घी गरम करें और उसमें मैश किए हुए केले डाल दें।

इसके साथ ही नारियल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। अब इसमें चीनी मिलाकर मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं।

मिश्रण जब गाढ़ा होने लगे तो इसमें इलायची पाउडर डालें। तैयार मिश्रण को घी लगी प्लेट या ट्रे में डालकर फैला दें।

ऊपर से कटे हुए मेवे सजाएं और सेट होने दें। ठंडा होने पर इसे मनचाहे आकार में काट लें।

लो जी, तैयार है आपके घर की बनी झटपट केले की बर्फी, जिसे आप खास मौके पर भी परोस सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment