Vivo Y500 : वीवो फैंस के लिए एक धमाकेदार खबर है! कंपनी ने आखिरकार कन्फर्म कर दिया है कि 200 MP कैमरा वाले अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। इस फोन का नाम Vivo Y500 Pro है और ये Y सीरीज का पहला ऐसा फोन होगा, जिसमें 200 MP कैमरा मिलेगा। प्रोडक्ट मैनेजर हान बोक्सियाओ ने बताया कि Vivo Y500 Pro को चीन में जल्द ही मार्केट में उतारा जाएगा।
उन्होंने कहा कि Vivo Y500 की जबरदस्त सफलता के बाद कंपनी इस साल के अंत से पहले Vivo Y500 Pro को रिलीज कर देगी। इस फोन में जो 200 MP कैमरा ऑफर किया जाएगा, वो सैमसंग का HP5 सेंसर बेस्ड होगा और इसका अपर्चर f/1.88 का रहेगा। Vivo Y500 Pro के इस 200 MP कैमरा से फोटोग्राफी का लेवल ही चेंज हो जाएगा!
दूसरी तरफ, वीवो अपनी X300 सीरीज को भी लॉन्च करने की तैयारी में जुट गई है। ये सीरीज चीन में 13 अक्टूबर को डेब्यू करेगी। कंपनी इसमें कस्टम-मेड सैमसंग HPB 200 MP कैमरा पैक करने वाली है।
ऐसा लग रहा है कि ये फोन Vivo V60e का रीब्रैंडेड वर्जन हो सकता है, जो भारत में अक्टूबर में ही लॉन्च हो सकता है। Vivo Y500 Pro की तरह ही, इस X300 सीरीज में भी 200 MP कैमरा का कमाल देखने को मिलेगा, जो फैंस को एक्साइटेड कर रहा है।
Vivo V60e में मिल सकते हैं ये धांसू फीचर्स
Vivo V60e के फीचर्स की बात करें तो लीक रिपोर्ट्स से पता चल रहा है कि इसमें IP68/IP69 रेटिंग के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। फोटोग्राफी लवर्स के लिए Vivo V60e में 200 MP का मेन लेंस होगा, साथ में 8 MP का सेकेंडरी कैमरा भी। सेल्फी के शौकीनों को खुश करने के लिए 50 MP का फ्रंट कैमरा ऑफर किया जा सकता है। 200 MP कैमरा का ये सेटअप Vivo V60e को फोटो क्लिकिंग का बादशाह बना देगा।
प्रोसेसर की बात करें तो Vivo V60e में डाइमेंसिटी 7360 टर्बो चिप मिलने की उम्मीद है, जो परफॉर्मेंस को सुपरफास्ट रखेगा। बैटरी के मामले में 6500mAh की दमदार पावर दी जा सकती है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। स्टोरेज और रैम ऑप्शन्स में 12GB तक रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिल सकता है।
ओएस की जहां बात है, तो Vivo V60e एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर रन करेगा। कुल मिलाकर, Vivo Y500 Pro और Vivo V60e जैसे फोन 200 MP कैमरा के साथ वीवो को नेक्स्ट लेवल पर ले जाएंगे।









