---Advertisement---

Waterproof Smartphone Under 20K : सिर्फ 20 हज़ार में वाटरप्रूफ स्मार्टफोन? फेस्टिवल सेल में ये डील्स उड़ा देंगी होश

---Advertisement---

Waterproof Smartphone Under 20K : फेस्टिवल सीजन में सस्ते दाम पर पावरफुल वाटरप्रूफ स्मार्टफोन खरीदने का शानदार मौका ग्राहकों को मिल रहा है। खास बात ये है कि आप महज 20 हजार रुपये से कम में IP68, IP69 रेटेड वाटरप्रूफ स्मार्टफोन पा सकते हैं, जो पानी की बौछारें झेलने में माहिर हैं। अब दमदार बिल्ड-क्वॉलिटी वाले स्मार्टफोन के लिए जेब ढीली करने की जरूरत नहीं।

बिग बिलियन डेज सेल के दौरान IP रेटिंग्स और मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन वाले बेस्ट वाटरप्रूफ स्मार्टफोन की टॉप डील्स हम लेकर आए हैं, जो 20 हजार से कम में मिल रही हैं। ये वाटरप्रूफ स्मार्टफोन न सिर्फ बारिश में सुरक्षित रहेंगे, बल्कि आपकी जेब भी खुश रहेगी।

Motorola Edge 60 Fusion

मोटोरोला एज 60 फ्यूजन इस लिस्ट का सुपरस्टार है, जिसमें कर्व्ड डिस्प्ले के साथ IP68/IP69 रेटिंग और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन मिलता है। ये वाटरप्रूफ स्मार्टफोन बिग बिलियन डेज सेल में 20,999 रुपये पर लिस्टेड है, लेकिन बैंक डिस्काउंट लगवाने पर कीमत 20 हजार से नीचे आ जाती है।

अगर आप IP68, IP69 वाला वाटरप्रूफ स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो मोटोरोला एज 60 फ्यूजन परफेक्ट चॉइस साबित होगा।

Realme P3 Pro

रियलमी पी3 प्रो में IP68, IP66 और IP69 रेटिंग का जबरदस्त कॉम्बो है, जो हाई-प्रेशर वाटर जेट्स को भी झेल लेता है। ये वाटरप्रूफ स्मार्टफोन 16,999 रुपये में उपलब्ध है, और ऊपर से बैंक डिस्काउंट का एक्स्ट्रा फायदा। फेस्टिवल सेल में IP68, IP69 रेटेड वाटरप्रूफ स्मार्टफोन चाहते हैं, तो रियलमी पी3 प्रो आपकी लिस्ट में टॉप पर होगा।

Vivo T4R 5G

वीवो टी4आर 5जी स्टाइलिश लुक के साथ IP68, IP69 रेटिंग लेकर आया है, जिसमें अंडरवाटर फोटोग्राफी का मजा ले सकते हैं। साथ ही मिलिट्री ग्रेड SGS 5-स्टार सर्टिफिकेशन भी है। बैंक ऑफर्स के बाद ये वाटरप्रूफ स्मार्टफोन 20 हजार से कम में मिल जाएगा। IP68, IP69 फीचर्स के दीवाने हैं, तो वीवो टी4आर 5जी मिस न करें।

Motorola G96 5G

मोटोरोला जी96 5जी में IP68 रेटिंग का दम है, जो सेल में 15,999 रुपये पर लिस्टेड है। बैंक कार्ड ऑफर्स से कीमत और कम हो जाएगी। ये वाटरप्रूफ स्मार्टफोन सस्ते दाम पर IP68 प्रोटेक्शन देता है, जो फेस्टिवल शॉपिंग के लिए बेस्ट है।

Poco X7 Pro

पोको एक्स7 प्रो में IP66, IP68 और IP69 रेटिंग का तगड़ा सेटअप है, इसलिए बारिश या पानी से कोई फिक्र नहीं। बड़ी छूट के बाद 20,999 रुपये पर लिस्टेड, और बैंक ऑफर से 20 हजार से नीचे। IP68, IP69 वाला ये वाटरप्रूफ स्मार्टफोन परफॉर्मेंस और प्रोटेक्शन का कमाल है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment