Two-Wheeler Discounts : अगर आप फेस्टिव सीजन में नई बाइक या स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए खुशखबरी लेकर आई है। जीएसटी 2.0 रिवीजन के बाद टू-व्हीलर की कीमतों में बड़ी कटौती हुई है।
बड़ी-बड़ी कंपनियां जैसे Honda, Royal Enfield, Bajaj और TVS अपने ग्राहकों को शानदार ऑफर्स दे रही हैं। Pulsar, Apache, CB350 और Classic 350 जैसे पॉपुलर मॉडल्स अब पहले से कहीं ज्यादा किफायती हो गए हैं। आइए जानते हैं जीएसटी रिफॉर्म्स के बाद मिलने वाली टॉप-5 टू-व्हीलर डील्स के बारे में।
जीएसटी छूट ने बदला खेल
जीएसटी 2.0 के नए नियमों के बाद टू-व्हीलर मार्केट में ग्राहकों के लिए सुनहरा मौका आया है। Honda CB300R और CB300F पर 15,000 से 21,000 रुपये तक की छूट मिल रही है।
Royal Enfield की 350cc रेंज जैसे Classic 350, Hunter 350 और Meteor 350 पर 12,000 से 16,000 रुपये की बचत हो रही है। TVS Apache सीरीज (RTR 160, RTR 180, RTR 200 4V, RR310) पर 9,930 से 26,970 रुपये तक की कटौती की गई है। Honda CB350 पर करीब 19,000 रुपये की छूट है, जबकि Bajaj Pulsar रेंज (RS200, NS200) पर 12,000 से 26,000 रुपये तक की राहत दी जा रही है।
Bajaj Pulsar पर बंपर ऑफर
Bajaj Auto ने अपनी Pulsar रेंज को और भी आकर्षक बना दिया है। कंपनी का “हैट्रिक ऑफर” ग्राहकों को न सिर्फ जीएसटी छूट का फायदा दे रहा है, बल्कि इसमें जीरो प्रोसेसिंग फीस और इंश्योरेंस बेनिफिट्स भी शामिल हैं।
Pulsar RS200 पर कुल 26,000 रुपये से ज्यादा की बचत हो रही है। दूसरी ओर, TVS ने अपनी Apache रेंज पर भी शानदार डील्स पेश की हैं। Apache RTR 160 अब सिर्फ 1.02 लाख रुपये से शुरू हो रही है, जबकि Apache RR310 पर 27,000 रुपये तक की छूट मिल रही है।
Honda की बाइक्स अब और किफायती
मिड-सेगमेंट बाइक खरीदने वालों के लिए भी अच्छी खबर है। Honda ने अपनी CB सीरीज की कीमतों में भारी कटौती की है। Honda CB350 पर करीब 19,000 रुपये की छूट दी गई है।
Honda CB300F की कीमत पहले 1.70 लाख रुपये थी, जो अब घटकर 1.55 लाख रुपये हो गई है। वहीं, Honda CB300R अब 2.19 लाख रुपये में उपलब्ध है। इन कटौतियों से Honda की 300cc बाइक्स अब पहले से ज्यादा किफायती हो गई हैं और मार्केट में उनकी डिमांड बढ़ने की उम्मीद है।
Royal Enfield 350cc मॉडल्स पर भी बचत
Royal Enfield ने भी अपने 350cc मॉडल्स पर शानदार छूट का ऐलान किया है। Classic 350 Redditich अब 1.81 लाख रुपये में मिल रही है, जबकि Hunter 350 Retro की कीमत 1.37 लाख रुपये है।
Meteor 350, Bullet 350 और Goan Classic 350 पर भी इसी तरह की छूट दी जा रही है। हालांकि, 350cc से ऊपर की Royal Enfield बाइक्स 40% जीएसटी स्लैब की वजह से महंगी हो गई हैं।









