---Advertisement---

Brixton Crossfire Storr 500 : Brixton की नई एडवेंचर बाइक का दमदार टीजर हुआ जारी, जानिये कब होगी लांच

---Advertisement---

Brixton Crossfire Storr 500 : ऑस्ट्रियन ब्रांड ब्रिक्सटन ने भारतीय मार्केट के लिए अपनी नई बाइक का टीजर जारी कर दिया है। कंपनी की अपकमिंग बाइक ब्रिक्सटन क्रॉसफायर स्टोर 500 है। कंपनी ने कैप्शन में साफ कर दिया है कि इसका ऑफिशियल अनवीलिंग 30 सितंबर 2025 को होगा। जबकि लॉन्च का ऐलान साल के आखिर तक हो सकता है।

टीजर में डिजाइन डिटेल्स ज्यादा नहीं दिखाई गई हैं लेकिन पहले स्पॉट हुए टेस्ट म्यूल से साफ है कि यह बाइक दमदार एडवेंचर-टूरर स्टाइल के साथ उतरेगी। ब्रिक्सटन क्रॉसफायर स्टोर 500 जैसी एडवेंचर टूरर बाइक इंडियन रोड्स पर रफ एंड टफ लुक के साथ धूम मचाने वाली है। आइए जानते हैं ब्रिक्सटन क्रॉसफायर स्टोर 500 के संभावित फीचर्स के बारे में विस्तार से।

डिजाइन में रग्ड लुक का जलवा

ब्रिक्सटन क्रॉसफायर स्टोर 500 का सिल्हूट देखकर ही इसके रग्ड डिजाइन का अंदाजा लगाया जा सकता है। बाइक में बड़ा फ्यूल टैंक, नकल गार्ड्स और ऊंचा विंडस्क्रीन दिया गया है जो इसे लॉन्ग-राइडिंग के लिए परफेक्ट बनाते हैं। एडवेंचर टूरर बाइक का यह स्टाइल लंबी यात्राओं को मजेदार बना देगा। इंटरनेशनल मॉडल की बात करें तो इसमें ट्यूबलर स्टील फ्रेम, फ्रंट में USD फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक दिया गया है। वहीं, 19-इंच का फ्रंट और 17-इंच रियर ट्यूबलेस स्पोक व्हील्स के साथ यह एडवेंचर लुक को और मजबूत करता है। ब्रिक्सटन क्रॉसफायर स्टोर 500 का ऐसा डिजाइन इसे रोड पर अलग ही पहचान देगा।

फीचर्स लिस्ट में सेफ्टी का खास ख्याल

दूसरी ओर ब्रेकिंग के लिए 320mm फ्रंट डिस्क और 240mm रियर डिस्क दी गई है। फीचर्स की लिस्ट अभी पूरी तरह सामने नहीं आई है लेकिन इसमें LED सेटअप, वर्टिकल TFT स्क्रीन, ड्यूल-चैनल ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलने की उम्मीद है। एडवेंचर टूरर बाइक में ये फीचर्स राइडर्स को कॉन्फिडेंस देंगे। ब्रिक्सटन क्रॉसफायर स्टोर 500 के ऐसे धांसू फीचर्स इसे डेली राइड्स से लेकर एक्सप्लोरेशन तक फिट बनाएंगे।

पावरट्रेन से मिलेगी BMW जैसी थ्रिल

पावरट्रेन की बात करें तो बाइक में 486cc पैरेलल-ट्विन इंजन मिलेगा जो 47bhp की पावर और 43Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। परफॉर्मेंस और फीचर्स के हिसाब से ब्रिक्सटन क्रॉसफायर स्टोर 500 यह बाइक BMW F450 GS और Honda NX500 जैसी प्रीमियम एडवेंचर बाइक्स को सीधी टक्कर देगी। एडवेंचर टूरर बाइक के इस पावर पैक इंजन से राइडर्स को हाईवे पर स्पीड का मजा आएगा।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment