---Advertisement---

Milk vs Curd For Kids : बच्चों की डाइट में दूध या दही, जानिए हेल्दी ऑप्शन कौन सा है

---Advertisement---

Milk vs Curd For Kids : दूध और दही दोनों ही बच्चों और बड़ों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। जहां दूध में विटामिन बी2, बी12, फॉस्फोरस, कैल्शियम और पोटेशियम जैसे मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

वहीं दही में प्रोटीन और विटामिन सी के साथ-साथ हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम भी अच्छी मात्रा में होता है। यही कारण है कि दूध या दही, दोनों का नियमित सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है।

हालांकि, अक्सर पैरेंट्स इस बात को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं कि बच्चों के लिए दूध बेहतर है या दही।

कई बार बच्चे इनमें से किसी एक को देखकर नाखुश हो जाते हैं। तो आइए जानते हैं कि बच्चों की डाइट में कौन सा ऑप्शन ज्यादा हेल्दी माना जाता है।

न्यूट्रिशनिस्ट बताते हैं कि जब बच्चा 6 महीने का हो जाए, उसके बाद उनकी डाइट में दही शामिल करना बिल्कुल सही रहता है। दही बच्चों के लिए खासकर फायदेमंद है क्योंकि इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो उनकी ग्रोथ और हेल्थ के लिए जरूरी हैं।

इसके अलावा, दही एक प्राकृतिक प्रोबायोटिक फूड है, जो बच्चों के पेट को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

दही देते समय कुछ सावधानियां रखना जरूरी हैं। बच्चों को कभी भी फ्रिज से बिल्कुल ठंडी दही न दें। हमेशा रूम टेम्परेचर वाली दही ही उनके लिए सही रहती है।

हालांकि, इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं कि बच्चों को दूध देना बंद कर दें। उन्हें दिन में एक बार दूध देना भी जरूरी है।

दूध और दही की तुलना करें तो दही पाचन के लिए ज्यादा अनुकूल होता है। जहां दूध का अधिक सेवन कुछ बच्चों में डाइजेशन रिलेटेड प्रॉब्लम्स पैदा कर सकता है, वहीं दही पेट को स्वस्थ रखने में मददगार होती है।

इसके साथ ही यह बच्चों में इंफेक्शन से बचाव और इम्यूनिटी बढ़ाने में भी सहायक होती है। दही में मौजूद विटामिन सी बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है।

डॉक्टर्स के अनुसार, जो बच्चे नियमित रूप से दही खाते हैं, उन्हें सर्दी-जुकाम और अन्य मौसमी बीमारियों का खतरा कम रहता है।

बच्चों को दूध दें या दही, यह निर्णय लेते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। अगर किसी बच्चे को लैक्टोज इन्टॉलरेंस है और उसकी पाचन क्रिया संवेदनशील है, तो उसे दूध की बजाय दही ही देना चाहिए।

दही बच्चों की प्रोबायोटिक्स की जरूरत को पूरा करता है और उनके स्वाद की समझ को भी विकसित करता है।

केवल दूध पीने वाले बच्चों के लिए अन्य फूड आइटम्स को अपनाना मुश्किल हो जाता है, जबकि दही खाने वाले बच्चे धीरे-धीरे अन्य हेल्दी फूड्स को भी खाने लगते हैं।

इसलिए बच्चों की डाइट में दूध और दही दोनों का संतुलित सेवन सबसे हेल्दी ऑप्शन माना जाता है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment