---Advertisement---

बुकिंग 6 अक्टूबर से, लॉन्च 17 अक्टूबर को – जानिये Skoda Octavia RS का पूरा शेड्यूल

---Advertisement---

Skoda Octavia RS : भारतीय कार मार्केट में परफॉर्मेंस सेडान के शौकीनों के लिए एक धांसू खबर है। दरअसल, स्कोडा इंडिया ने कंन्फर्म कर दिया है कि नई मोस्ट-अवेटेड ऑक्टेविया RS 17 अक्टूबर को लॉन्च हो जाएगी। इंटरनेशनल मार्केट में पहले से धूम मचा रही इस ऑक्टेविया RS का अब भारतीय ग्राहकों को बेसब्री से इंतजार है।

खास बात ये है कि ऑक्टेविया RS को भारत में CBU रूट से इंपोर्ट किया जाएगा, जिसकी वजह से इसकी कीमत 50 लाख रुपये से ज्यादा रहने की पूरी उम्मीद है। शुरुआती बैच सिर्फ 100 यूनिट तक ही सीमित रहेगा। आइए, इस अपकमिंग स्कोडा ऑक्टेविया RS के बारे में पांच जरूरी पॉइंट्स को विस्तार से जानते हैं, जो इसे परफॉर्मेंस सेडान का किंग बना देंगे।

CBU रूट से धमाल मचाएगी ऑक्टेविया RS

बता दें कि स्कोडा ऑक्टेविया RS भारत में CBU रूट से लाई जाएगी। इसका मतलब साफ है कि इस पर भारी-भरकम टैक्स लगेगा और एक्स-शोरूम कीमत 50 लाख रुपये से ऊपर ही रहेगी। लेकिन यही तो मजा है ना, लिमिटेड एडिशन वाली ऑक्टेविया RS का फील! खास बात ये भी है कि शुरुआती बैच सिर्फ 100 यूनिट तक ही सीमित रहेगा, तो जल्दी से बुकिंग की प्लानिंग कर लो वरना हाथ से निकल जाएगी ये परफॉर्मेंस सेडान।

लॉन्च और बुकिंग का फुल शेड्यूल

दूसरी एक्साइटिंग बात है लॉन्च और बुकिंग का टाइमलाइन। 17 अक्टूबर को ये ऑक्टेविया RS आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो जाएगी। प्री-बुकिंग 6 अक्टूबर से शुरू हो रही है और डिलीवरी 6 नवंबर से मिलने लगेगी। बुकिंग सिर्फ स्कोडा ऑटो इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए ही हो सकेगी, तो वेबसाइट चेक करते रहो। स्कोडा इंडिया ने साफ कहा है कि ये ऑक्टेविया RS सिर्फ चुनिंदा फैंस के लिए है!

पावर से भरपूर इंजन, स्पीड का राजा

अगर पावरट्रेन की बात करें तो ऑक्टेविया RS में EA888 सीरीज का 2.0-लीटर TSI पेट्रोल इंजन फिट किया गया है, जो 265bhp की जबरदस्त पावर और 370 Nm का टॉर्क उगलता है। ये इंजन 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स से जुड़ा है। बस सोचो, ये परफॉर्मेंस सेडान महज 6.4 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ लेती है। टॉप स्पीड? 250 kmph तक, यानी रोड पर उड़ान भरने का मजा! स्कोडा ऑक्टेविया RS सच में स्पीड लवर्स की पहली पसंद बनेगी।

फीचर्स से लैडन, लग्जरी का तड़का

फीचर्स के मामले में ये ऑक्टेविया RS इंटरनेशनल मॉडल जैसी ही हाई-टेक है। 13-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच का डिजिटल क्लस्टर, हेड-अप डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, स्पोर्ट्स सीटें, सैटेलाइट नेविगेशन और एल्युमिनियम पैडल जैसी ढेर सारी प्रीमियम चीजें मिलेंगी। ड्राइविंग को और मजेदार बनाने के लिए स्कोडा इंडिया ने ऑक्टेविया RS में सब कुछ परफेक्ट रखा है, ताकि हर राइड यादगार बने।

डिजाइन इतना कूल कि सिर घूम जाए

डिजाइन की बात करें तो फेसलिफ्ट के साथ ऑक्टेविया RS और भी ज्यादा स्पोर्टी लुक में आ गई है। डुअल-पॉड मैट्रिक्स हेडलैम्प्स, ब्लैक आउट बटरफ्लाई ग्रिल, 18-इंच डुअल-टोन अलॉय व्हील्स, RS बंपर, LED टेललैंप्स, रियर डिफ्यूजर और ड्यूल एग्जॉस्ट जैसे एग्रेसिव एलिमेंट्स इसे स्ट्रीट पर सुपरस्टार बना देंगे। परफॉर्मेंस सेडान का ये अवतार देखकर तो दिल जीत लेगा!

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment