---Advertisement---

Creamy Malai Kofta : घर आए मेहमानों के लिए खास डिश, पुलाव के साथ बनाएं खाने का मज़ा

---Advertisement---

Creamy Malai Kofta : मलाई कोफ्ता एक बेहद रिच, क्रीमी और स्वादिष्ट डिश है, जो खास अवसरों, पार्टियों या शादियों में बनाई जाती है।

इसके नाम से ही आप इसके शाही और लाजवाब स्वाद का अंदाजा लगा सकते हैं। घर पर भी आप कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके रेस्टोरेंट स्टाइल मलाई कोफ्ता तैयार कर सकते हैं।

पनीर और आलू से बने कोफ्तों को प्याज, टमाटर और काजू की ग्रेवी में पकाने से इसका स्वाद और भी निखर जाता है।

इसे आप नान, रोटी, लच्छा पराठा, जीरा राइस या पुलाव के साथ सर्व कर सकते हैं। यह डिश घर आए मेहमानों को खिलाने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।

मलाई कोफ्ता बनाने की सामग्री

  • पनीर – 200 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)
  • आलू – 2 (उबले और मैश किए हुए)
  • कॉर्नफ्लोर – 2 टेबलस्पून
  • हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
  • काजू और किशमिश – 2 टेबलस्पून (भरावन के लिए)
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – तलने के लि
  • टमाटर – 3 (प्यूरी बना लें)
  • प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)
  • अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टीस्पून
  • क्रीम – 3 टेबलस्पून
  • काजू – 8-10 (भिगोकर पेस्ट बना लें)
  • गरम मसाला – 1/2 टीस्पून
  • हल्दी पाउडर – 1/2 टीस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 टीस्पून
  • धनिया पाउडर – 1 टीस्पून
  • कसूरी मेथी – 1 टीस्पून
  • नमक – स्वादानुसार
  • घी/तेल – 2 बड़े चम्मच

मलाई कोफ्ता बनाने की विधि

एक बाउल में मैश किया हुआ आलू और कद्दूकस किया पनीर डालकर अच्छे से मिलाएं। इसमें कॉर्नफ्लोर, हरी मिर्च और नमक डालकर फर्म डो बनाएं।

छोटे-छोटे बॉल्स बनाएं और बीच में काजू-किशमिश भरकर गोल आकार दें। कढ़ाई में तेल गर्म करें और कोफ्तों को लाइट गोल्डन होने तक डीप फ्राई करें।

फ्राई किए कोफ्तों को टिश्यू पेपर पर निकालकर एक्स्ट्रा ऑयल हटाएं। पैन में तेल गर्म करें और प्याज डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें।

अदरक-लहसुन पेस्ट डालें और मसालों की खुशबू आने तक पकाएं। टमाटर प्यूरी डालें, हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर मिलाएं और तेल छोड़ने तक पकाएं।

काजू का पेस्ट डालकर 5 मिनट धीमी आंच पर पकाएं। एक कप पानी डालें और उबाल आने दें।

फिर क्रीम और कसूरी मेथी डालें, स्वादानुसार नमक मिलाएं। गरम मसाला डालकर ग्रेवी को गाढ़ा होने तक पकाएं।

सर्विंग

सर्विंग बाउल में ग्रेवी डालें और ऊपर से तैयार कोफ्ते रखें। क्रीम और धनिया पत्ती से सजाएं। गरमा-गरम मलाई कोफ्ता नान, रोटी या पुलाव के साथ सर्व करें।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment