---Advertisement---

Star Anise Health Benefits : सिर्फ स्वाद ही नहीं, सेहत की समस्याओं का इलाज है चक्र फूल

---Advertisement---

Star Anise Health Benefits : भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाला चक्र फूल (Star Anise) केवल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं जाना जाता, बल्कि यह औषधीय गुणों से भी भरपूर है।

बिरयानी, मटन या खास ग्रेवी का टेस्ट बढ़ाने वाला यह मसाला सेहत से जुड़ी कई समस्याओं में भी कारगर साबित होता है।

चक्र फूल में मौजूद औषधीय तत्व इसे गैस, ब्लॉटिंग, जोड़ों के दर्द और मौसमी इंफेक्शन जैसी समस्याओं का घरेलू इलाज बना देते हैं।

पाचन संबंधी दिक्कतों में फायदेमंद

अगर पेट में बार-बार गैस बनती है या ब्लॉटिंग की समस्या रहती है, तो सुबह खाली पेट चक्र फूल की चाय पीना राहत दे सकता है।

इसके लिए 8–10 चक्र फूल को पानी में उबालकर तैयार किया गया काढ़ा बेहद असरदार होता है।

इम्यूनिटी को करता है मजबूत

कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों के लिए यह औषधि किसी वरदान से कम नहीं।

चक्र फूल की चाय में शहद मिलाकर पीने से शरीर को एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण मिलते हैं, जो मौसमी सर्दी-जुकाम और संक्रमण से बचाव करते हैं।

गले और फेफड़ों की समस्याओं में राहत

मौसम बदलने पर गले में खराश या बलगम की समस्या आम है। चक्र फूल की चाय बलगम को बाहर निकालने और गले की खराश कम करने में मदद करती है।

इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण फेफड़ों की सूजन को भी कम करते हैं।

जोड़ों और शरीर की सूजन में कारगर

आर्थराइटिस या जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों के लिए चक्र फूल बेहद फायदेमंद है। इसकी थोड़ी मात्रा दर्द और सूजन को कम कर आराम देती है।

फंगल इंफेक्शन से छुटकारा

अगर त्वचा पर फंगल की समस्या हो गई है तो चक्र फूल का पानी इस्तेमाल करना कारगर साबित हो सकता है।

यह फंगस को खत्म करने में मदद करता है और त्वचा को स्वस्थ बनाता है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment